✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वाह दीदी वाह ! लड़की ने Resume के बदले मेल कर दिया ऐसा चीज़ कि देखकर छूट गई Hr की हंसी, पढ़ें मजेदार Reply

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 6:26:35 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): डिजिटलाइजेशन के इस युग में किसी को भी फोटो वीडियो या दस्तावेज भेजना जितना आसान हो गया है उतना ही ज्यादा खतरनाक भी हो गया है.यहां ख़तरनाक शब्द का उपयोग हम इसलिए कर रहे है कि गलती से भी अगर कहीं आपके फोन या लैपटॉप से गलत फोटो वीडियो या दस्तावेज़ का चयन हो गया तो फिर छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं होता है. हम सभी की जिंदगी में कभी ना कभी ऐसा समय जरूर आया होगा जब हमने गलती से किसी गलत इंसान को मैसेज कर दिया हो, वीडियो भेज दिया हो. जब तक यह बात परिवार और दोस्तों तक रहती है तब तक तो ठीक है लेकिन बात जब घर से बाहर जाती है तो यह काफी भारी पड़ता है.

काफी मजेदार है पूरा मामला

दरअसल आज इस बारे में इसलिए बात कह रहे है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक लड़की ने जब नौकरी के लिए किसी कंपनी के एचआर को मेल किया तो रिज्यूमे की जगह ऐसी चीज सेलेक्ट कर ली जिसको देखकर Hr भी हैरान रह गया और उसके बाद उसने जो रिप्लाई दिया हुआ.वह काफी ज्यादा मजेदार था.कभी-कभी छोटी सी लापारवाही मजेदार तो कभी-कभी आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है.चलिए पूरा मामला जानते है.

लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसके मुताबिक हिमांशी नाम की एक लड़की ने किसी कंपनी में नौकरी के लिए एप्लीकेशन दिया.जिसके लिए उससे रिज्यूम मांगा गया. जब लड़की ने एचआर को मेल किया तो रिज्यूमे की जगह गलत डॉक्यूमेंट सेलेक्ट कर लिया जिसमे सीबी की जगह किराना ऐप का बिल अटैच कर दिया.वही जब एचआर ने मेल खोल कर देखा तो वह भी हैरान रह गया उसने कुछ भी उल्टा पुल्टा नहीं कहा लेकिन बहुत अच्छा रिप्लाई किया.एचआर ने लिखा है एप्लिकेशन भेजने के लिए आपका धन्यवाद हिमांशी, लेकिन आपने सीवी की जगह किराना का बिल अटैच कर दिया है.

लड़की के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया

इस पोस्ट को हिमांशी ने स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कर दिया जिसमे एचआर का जवाब दिख रहा था.पोस्ट में हिमांशी ने बताया कि जब भी आप एचआर को मेल करें तो काफी ध्यान से करें आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर बहुत भारी पड़ सकती है.हिमांशी ने बताया कि वह खुद की ही सबसे बड़ी दुश्मन निकली उसने लोगों को गुदगुदाने के लिए पोस्ट शेयर किया था.हिमांशी ने लिखा अगर नौकरी नहीं मिल सकती है तो आइसक्रीम ही दे दीजिए उनके इस मजाकिया अंदाज को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया एक यूजर ने लिखा दबाब में काम करते समय ऐसी गलती होना बिल्कुल सामान्य है.

Tags:Viral news of boss and employeeBoss employee viral videoHr viral mailHr viral postViral news trendingTrending news todayViralViral post of employees

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.