✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देशभर में मनाया जा रहा है ‘वर्ल्ड ब्रेन डे’, जानिए इस दिन को मनाने की वजह

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:16:46 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मनुष्य के शरीर में उसका  दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नियंत्रण केंद्र है. ऐसे में आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहे यह बहुत जरूरी है. यह हमारे सभी भावनाओं और विचारों को नियंत्रित रखता है. इसकी महत्ता को देखते हुए दुनिया भर में 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे के नाम से मनाया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि साल के कम से कम 1 दिन लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके और मेंटल हेल्थ कितनी जरूरी है इसे लेकर लोगों के बीच अवेयरनेस जागे.

मस्तिष्क स्वास्थ में काफी नुकसान

आजकल की भागदौड़ की दुनिया में लोगों का लाइफ स्टाइल काफी बिगड़ गया है. इस कंप्यूटर की दुनिया में हर कोई आगे बढ़ने के पीछे ऐसा लगा हुआ है कि उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं कि उनके मेंटल स्थिति पर क्या असर पड़ रहा है. लोग बेहतर से बेहतर लाइफस्टाइल पाने के लिए खुद पर काफी प्रेशर दे देते हैं जिसकी वजह से उनके मस्तिष्क स्वास्थ में काफी नुकसान पहुंचता है. लोगों को अगर बुखार हो मलेरिया या कोई बाहरी बीमारी उसके बारे में लोग सतर्क हो जाते हैं पर अंदरूनी बीमारी के बारे में नहीं सोचता.

दिमागी बीमारी एक गंभीर बीमारी

कोई अगर असामान्य तरीके से बर्ताव करने लगे तो उसे लोग पागल समझने लगते हैं पर उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि वह व्यक्ति एक मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है जो कोई पागलपन नही बल्कि एक गंभीर बीमारी है. देश में कई ऐसे साइकोलॉजिस्ट है और साइकैटरिस्ट है जो आपकी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए मौजूद है. मगर दिमाग की बीमारी के बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं.

बच्चों की मेंटल हेल्थ का विशेष ध्यान

आजकल के समय में बच्चों पर इसका खास असर देखने को मिलता है और इसकी मुख्य वजह है बच्चों का लगातार मोबाइल यह कंप्यूटर जैसी चीजों से जुड़े रहना. आजकल के बच्चे मोबाइल और कंप्यूटर के आदि हो गए हैं. वो घंटो मोबाइल पर समय बिताते है ऐसे में इन बच्चों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. खासकर बच्चों के लिए यह अवेयरनेस काफी जरूरी है ताकि वह उन चीजों से दूर रहे जिनसे उनके मेंटल स्टेट पर असर पड़े और साथ ही उन्हें इस बात की सही जानकारी मिल पाएगी कौन सी चीज कैसे और कितनी इस्तेमाल करनी है.

Tags:World Brain DayMENTALHEALTHMENTALHEALTHAWARNESSTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.