✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: झारखंड को मिला मेजबानी करने का मौका, जिले से बेटियों को किया गया टीम में शामिल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:49:04 PM

रांची (RANCHI): भारत में पहली बार वीमेंस एशिया हॉकी चैपियंस ट्रॉफी का आय़ोजन किया जा रहा है. जिसमें खास बात यह है कि पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका हॉकी इंडिया फेडरेशन  ने झारखंड को दिया है. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा कर दी गई है. जिसमें झारखंड की तीन खिलाड़ी सलीमा, निक्की व संगीता शामिल को शामिल किया गया है. महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा.

हाल ही भारतीय टीम ने जीता है कांस्य पदक

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम ने हाल ही में हांगझोऊ में 19वें एशियाई गेम्स में कांस्य पदक जीता था. जिसके बाद अब एक औऱ नए टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है. सविता टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का को उप-कप्तान बनाया गया है. यह टूर्नामेंट रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें कुल छह देशों की टीम हिस्सा लेगी.

इन खिलाड़ी को किया गया शामिल

इस टूर्नामेंट के लिए गोलकीपर सविता को (कप्तान)बनाया गया है,  बिचू देवी, निक्की प्रधान(झारखंड), उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का, निशा, सलीमा टेटे(झारखंड), नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी(झारखंड), दीपिका, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के को शामिल किया गया है.

झारखंड के 24 जिलों में ट्रॉफी को कराया जाएगा टूर

आपकों बता दें कि कल यानी 13 अक्टूबर को रांची में ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा. अनावरण किए जाने के बाद 14 से 26 अक्टूबर तक झारखंड के सभी 24 जिलों में ट्रॉफी को टूर करा कर जिला मुख्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा. इस टूर्नामेंट को देखते हुए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिसमें खेल विभाग के आला अधिकारी औऱ प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच बैठक कर टूर्नामेंट को सफल बनाने में विचार विमर्श किया गया.

 

ट्रॉफी के अनावरण में मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

कल ट्रॉफी का अनावरण रांची के प्रोजेक्ट भवन में किया जाएगा. जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह,कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरण समेत कई अतिथि और खिलाड़ी मौजूद रहेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

Tags:jharkhand ranchi newsranchi spors newsWomen's Asia Hockey Champions TrophyJharkhand gets a chance to hostsports newshockey champions trophyasian champions trophychampions trophy hockeyhockey champions trophy 2023womens champions trophyhockeyhockey champions trophy winners listasian champions trophy hockey womenjharkhand latest newshindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.