✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना की पांचवी किस्त खाते में पहुंचते ही झूम उठी महिलाएं! सोशल मीडिया पर आई रील्स की बाढ़

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:48:15 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में इस वक्त 18 साल की युवतियों से लेकर 50 साल तक की महिलाओं में खुशी की लहर है. क्योंकि, आज 6 जनवरी को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्त 56 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में भेज दी गई है. ऐसे में जैसे ही झारखंड की बेटियों को उनके खाते में योजना की राशि क्रेडिट होने का मैसेज मिला सभी खुशी से झूम उठी हैं.

वहीं, योजना की राशि मिलते ही सोशल मीडिया पर खाते में पैसे पहुंचने के मैसेज के साथ लाभुक रील्स बना कर डाल रहे हैं. हर तरफ मंईयां योजना का ही जिक्र किया जा रहा है. कई महिलाएं इस 2,500 मिलने की खुशी में नाचते-झूमती दिख रही हैं तो कई अपने फोन में स्क्रीन शॉट लगा कर इस दिन को अपने यादगार दिन में शामिल कर रही हैं. 

वहीं, सीएम हेमंत सोरेन को सभी बेटियां बधाई दे रही हैं और बोलती दिख रही है कि हेमंत दादा का वादा कभी फेल नहीं हुआ है. अपने वादे के मुताबिक पैसा भेज दिया है. अब इस पैसे से अपनी जरूरतों को पूरा करने का काम करेंगी.

दरअसल, झारखंड की 56 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. अब तक एक हजार रुपये हर महीने भेजे जा रहे थे. लेकिन सीएम हेमंत ने अपने वादे के मुताबिक पांचवी किस्त में 2,500 रुपये जारी किया है. 28 दिसंबर से ही पैसा भेजने की शुरुआत की गई है. आज 6 जनवरी तक सभी बेटियों के खाते में पैसे भेजने का आदेश दिया गया है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटमंईयां सम्मान योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्तमंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़कर हुई 2500मंईयां सम्मान योजना पर रील्ससोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंईयां सम्मान पर रील्सवायरल वीडियोट्रेंडिंग वीडियोJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateMainiyan Samman YojanaChief Minister Mainiyan Samman YojanaJharkhand Chief Minister Mainiyan Samman YojanaFifth installment of Mainiyan Samman Yojanaamount of Mainiyan Samman Yojana increased to 2500Reels on Mainiyan Samman Yojana went viral on social media ReelsViral Videos on Mainiyan Samman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.