✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शहर की सरकार बनाने को महिलायें हैं तैयार! नामांकन में पुरुषों से ज्यादा दिखा दमखम, इस दिन तय होगी किस्मत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 2:51:52 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): शहर की सरकार अब जल्द ही बनने वाली है. इसी कड़ी में बीते दिनों से नमानकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और स्कूटनी आज की जा रही है. इसके बाद  6 फरवरी को प्रत्याशियों के पास नाम वापसी का अंतिम मौका होगा. वहीं 7 फरवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन निर्धारित किया जाएगा. ऐसे में राज्य राज्य में नौ नगर निगम सहित कुल 48 नगर निकायों के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 6,979 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें 3,462 महिलाएं शामिल हैं. इनमें महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 674 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 6,305 नामांकन किए गए हैं. 

इन आकड़ों से महिलाओं की भागीदारी बखूबी नजर या रही है. पहले महिलायें केवल घर बार के कामों तक ही सीमित रहती थी पर अब सशक्त बनने की दिशा में झारखंड की महिलायें अपने कदम बढ़ा चुकी हैं. ऐसे में घर के बाहर काम करने से लेकर राजनीति में भी राज्य की महिलाओं का दमखम देखने को मिल रहा है. साफ तौर पर महिला सशक्तिकरण की एक झलक राज्य के नगर निकाय चुनाव में देखने को मिलेगी क्योंकि इस बार की चुनावों में कुल 6,979 उम्मीदवारों में से 3,462 महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती नजर आ रही है. आंकड़ों के अनुसार महापौर और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में करीब 42 प्रतिशत महिलाएं हैं, वहीं वार्ड पार्षद पद पर महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही है. वहीं कुल नामांकन पर नजर डालें तो महापौर व अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 674 नामांकनों में 283 नाम महिलाओं के हैं. इसी तरह वार्ड पार्षद के लिए 6,305 नामांकन में से 3,179 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की है. 

बताते चलें कि नामांकन के अंतिम दिन यानि की बीते बुधवार को राज्यभर के 48 नगर निकायों में कुल 2,588 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है. इनमें 275 प्रत्याशी महापौर एवं अध्यक्ष पद के लिए, जबकि 2,313 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे हैं. 

नामांकन के आखिरी दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है, जहां राजधानी रांची सुर धनबाद समेत 9 नगर निगम क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया रहा. कहीं आमने सामने की भिड़ंत तो कहीं त्रिकोणिय मुकाबला बन रहा है जहां चुनावी नतीजों के बारे में कुछ कह पाना फिलहाल मुश्किल है.

Tags:Nagar NIkay ChunavNagar NIkay Chunav jharkhandjharkhandnagar nigam chunavnagar nigamranchi nagar nigamnagar nigam chunav updatedhanbad nagar nigamnagar nigam electionnagar nigam chunav big updatenigam chunavnagar parishadnagar palikanagar parishad chunavnagar palika chunavnagar nigam election big updatelatest newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.