✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महिलाओं की बल्ले-बल्ले ! इस योजना के तहत सरकार दे रही है एक लाख रुपये, जानें आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:18:51 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कई तरह के कदम उठाए जाते है, जिसमे योजनाएं चलाकर महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाता है, ताकि महिलाएं भी पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल सकें.इसी कड़ी में महिलाओं को शिक्षा को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है.जहां सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली महिलाओं को खाते में बिहार सरकार 1 लाख भेज रही है, चलिएं जानते है इस योजना के आवेदन करने की प्रक्रिया और पात्रता क्या है.

पढ़ें क्या है नारी शक्ति योजना

आपको बताये कि बिहार सरकार की ओर से नारी शक्ति योजना की शुरूआत की गई है, इस योजना के तहत बिहार सरकार महिलाओं के खाते में 1 लाख की राशि भेजती है.दरअसल जो महिलाएं यूपीएससी परीक्षा का प्री क्लियर कर लेती है, उनके खाते में सरकार 1 लाख रुपये भेजती है, तो वहीं बीपीएससी का प्री क्लीयर करने पर 50 हजार रुपये दिये जाते है.आपको बताये कि बिहार सरकार की ओर से बीपीएससी का प्री क्लीयर करने वाली 2955 महिलाओं के खतों में 50000 दिए गए है, वहीं यूपीएससी प्री क्लियर करने वाली 102 महिलाओं को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई .

बिहार की महिलाओं को मिलेगा लाभ

यदि आप भी बिहार के स्थायी निवासी है और बीपीएससी या यूपीएससी की तैयारी कर रही है और आपने प्री क्लियर कर लिया है तो फिर आप भी एक लाख रुपये पाने की हकदार है. चलिए जान लेते है इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कितनी पात्रता होनी चाहिए या इसके आवेदन की प्रक्रिया क्या है.

जानें आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता

आपको बताये कि बिहार सरकार ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहती है जो पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़कर कुछ करना चाहती है. सरकार चाहती है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें जिसको देखते हुए बिहार सरकार ने पहल करते हुए नारी शक्ति योजना शुरू की है. इस योजना के तहत उन सभी महिलाओं या लड़कियों को लाभ मिलता है जो बिहार के स्थिर निवासी है.इसके आवेदन के लिए आपको बिहार समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाक ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है, वही ऑफलाइन आवेदन के लिए प्रखण्ड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर फॉर्म जमा करना है.

Tags:Bihar government schemesSchema of bihar sarkarNaari shakti schemeMukhymantri naari shakti yojnaCm Nitish KumarPre exam of upscPre exam of bpscUPSCBPSCIPRD biharTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.