☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पैसे की लेनदेन को लेकर महिला को मार दी गोली, आरोपी फरार

पैसे की लेनदेन को लेकर महिला को मार दी गोली, आरोपी फरार

मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी में पैसे के लेनदेन को लेकर एक महिला के सर में गोली मार दी गई. महिला अपने दरवाजे पर बैठी थी, इसी बीच आरोपी युवक पैदल चल कर आया और उसके सर में गोली मार फरार हो गया. गनीमत रही कि गोली उसके सर को छूकर निकल गई, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के गैबंधी गांव की है.

बालेश्वर पटेल की 36 वर्षीय पत्नी सरिता देवी और उसी गांव का मधुरेंद्र उर्फ फुनु के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. इस मामले में सरिता ने मधुरेंद्र पर पहले भी मारपीट करने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी बीच पुलिस ने मधुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तो वहां से वह बाइक छोड़ कर भाग निकला. उसकी बाइक को पुलिस उठाकर थाने लाई. तब से मधुरेंद्र यही आरोप लगा रहा था कि सरिता के कारण ही उसका मोटरसाइकिल पुलिस उठा के ले गई है, जिसे वह दिलवा दे, इस बात को लेकर पहले भी कई दफा दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी.

गोली माकर हो गया फरार

सरिता की बेटी मुस्कान ने बताया कि वह अपने मां और बहन के साथ दरवाजे पर बैठी थी, इसी बीच मधुरेंद्र पैदल आया और बिना कुछ कहे-सुने मेरी मां के सिर में गोली मार दी और फरार हो गया. फेनहारा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है, जिसमें 2 माह पहले भी एक मारपीट हुई थी, उसमे एक मामला दर्ज हुआ था. उसी मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने गई थी, पुलिस को आता देख मधुरेंद्र अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था. इसी बीच उसने शुक्रवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.  

Published at:22 Oct 2022 04:29 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.