✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पहली बार ATM से पैसे निकाल रहे हैं? इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकते हैं कंगाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 1:17:14 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): डिजिटल इंडिया के इस युग में अधिक लोग ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल करते है. चाहे पैसे का भुगतान करना हो या किसी भी तरह की फीस जमा करनी हो, छोटे से छोटे और बड़े से बड़े काम के लिए लोग ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग कर रहे है लेकिन ATM भी हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.जब हमें ज्यादा कैश की जरूरत पड़ती है, तो हम ATM से पैसे निकालते है.अगर आप पहली बार ATM का इस्तेमाल कर रहे है और पैसे निकालने जा रहे है, तो आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, वरना आपका खाता खाली भी हो सकता है क्योंकि ठग अलग-अलग तरीके से ATM में लोगों को फंसाने की कोशिश करते है. ऐसे में आपको सतर्क रहना है। चलिए जानते है कि कौन-कौन सी बरतनी चाहिए.

PIN किसी से भी शेयर न करें

ATM से पैसे निकालते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपना PIN किसी से भी शेयर न करें.बहुत से लोग जानकारी के अभाव में किसी को भी PIN बता देते है, जो बाद में उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर देता है.कोई भी आपके खाते को खाली कर सकता है. ऐसे में सावधानी बरतें और गलती से भी किसी को ATM का PIN न बताएं.जब भी आप ATM से पैसे निकालते हैं, तो आपके पीछे लाइन में लोग भी लगे होते है.ऐसे लोगों से सावधान रहें और छिपाकर ही PIN डालें. बहुत से लोग ध्यान से देखते रहते है कि आपने कौन-सा PIN डाला है और बाद में ठगी करते है. इसलिए कीपैड को हाथ से जरूर ढक लें, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपका PIN न देख सके.

ऐसे ATM का इस्तेमाल बिल्कुल न करें

अगर ATM मशीन में कार्ड स्लॉट ढीला हो या कीपैड के पास कोई अलग डिवाइस लगा हो, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं.ऐसे ATM का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. कई बार अपराधी स्किमिंग डिवाइस लगाकर कार्ड की जानकारी चुरा लेते है और कुछ ही मिनटों में आपका खाता खाली कर देते है.इसलिए पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है.

स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें

पहली बार अगर आप ATM से पैसे निकालने जा रहे है, तो इस बात का ध्यान रखें कि पैसे निकालने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और “Cancel” बटन जरूर दबाएं. अगर आपने पैसे निकाल लिए है, तब भी “Cancel” बटन दबाकर ही बाहर निकलें.कई बार ऐसा होता है कि ट्रांजैक्शन थोड़ी देर में पूरा होता है और आपके जाने के बाद ATM से पैसे निकल जाते है, जिससे नुकसान हो सकता है.इसलिए सावधान रहना बेहद जरूरी है.

बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें

कई बार ऐसा भी होता है कि ATM से पैसे नहीं निकलते, लेकिन खाते से रकम कट जाती है.ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है.तुरंत बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें.RBI के नियमों के मुताबिक तय समय के अंदर बैंक को ग्राहकों की समस्या का समाधान करना होता है.यदि आप थोड़ी सी सतर्कता और समझदारी दिखाते है तो ATM ठगी से बच सकते हैं और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकते है.

Tags:ATM SafetyCyber FraudBanking AlertATM TipsPublic InterestDigital BankingSafe BankingATM ScamRBI RulesCash WithdrawalOnline FraudBank Account Safety

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.