✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या कल भी सीएम हेमंत पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे ईडी ऑफिस! जानिए क्या हो सकती है वजह

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:23:27 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ईडी ने जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन को पांचवी बार पूछताछ के लिए 4 अक्टूबर को ईडी ऑफिस बुलाया है. सीएम हेमंत के समन को लेकर राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर जगह इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या सीएम हेमंत 4 अक्टूबर को ईडी दफ्तर जाएंगे या नहीं. हालांकि सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें उन्होंने जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी  की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही 23 सितंबर को सीएम ने ईडी  को पत्र लिखकर यह आग्रह किया था कि जब तक हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक एजेंसी की ओर से कोई कार्रवाई न की जाए.

इसी बीच कल सीएम हेमंत सोरने के पलामू जाने की बात सामने आ रही है. जिसके बाद वे पांच अक्टूबर को दिन के दो बजे से होनेवाली कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे. उसके बाद अगले दिन दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, गृह सचिवों औऱ पुलिस महानिदेशकों की बैठक में भाग लेंगे. इस बात से यह कयास लगाए जा रहे है कि सीएम हेमंत कल ईडी दफ्तर पेश नहीं होंगे, हालांकि यह कल ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा की सीएम हेमंत कल ईडी ऑफिस जाते है या नहीं.

विपक्ष लगातार सीएम पर है हमलावार

इन सब के बीच भाजपा भी लगातार सीएम हेमंत सोरेन पर हमलावर होती दिख रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बार-बार सीएम हेमंत को घेरते हुए आदिवासियों को लूटने का आरोप लगा रहे है. वे अपने संकल्प यात्रा के दौरान अपने सोशल मीडिया में लिखते है कि सीएम हेमंत जी को डर है कि आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन खुद हड़पने के घोटाले औऱ मनी लॉड्रिंग में पूछताछ के लिये बुला रही ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. इसी डर से सीएम हेमंत ईडी दफ्तर नहीं पहुंच रहे है.

 

 

Tags:Will the CM not go to ED office for questioning tomorrow alsocm hemant sorened raid in ranchied newsranchi land scamjharkhand trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.