☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं? ऐसे करें चेक, जल्द ही खाते में आएंगे पैसे

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं? ऐसे करें चेक, जल्द ही खाते में आएंगे पैसे

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त यानी की 16वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है. सरकार की तरफ से झारखंड स्थापना दिवस से पहले मंईयां योजना के लाभुकों को खाते में पैसे भेजने के लिए निर्देश दिए गए हैं. ऐसे में लाभुक कुछ स्टेप्स फॉलो कर के जान सकते हैं कि उनके खाते में 16वीं किस्त की राशि उनके खाते में आएगी या नहीं.

जानिए मंईयां योजना की 16वीं किस्त पाने के लिए क्या है पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकरदाता नहीं होना चाहिए.
  • महिला के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत नहीं होना चाहिए.
  • लाभ प्राप्त करने के लिए, बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सुविधा सक्रिय होनी चाहिए.
  • जिन महिलाओं के आवेदन रुके हुए हैं, उन्हें भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी ताकि उनका नाम नई सूची में जोड़ा जा सके.

16वीं किस्त के लिए ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले, आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद, होमपेज पर "लॉगिन" विकल्प पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर या एप्लीकेशन आईडी से लॉग इन करें.
  • अब "किस्त स्थिति जाँचें" सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको अपने खाते की स्थिति दिखाई देगी, राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं.
  • अगर राशि भेज दी गई है, तो आपको बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भी मिलेगा.
  • अगर एसएमएस नहीं आया है, तो आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट कर सकते हैं या नज़दीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भुगतान की स्थिति जाँच सकते हैं.
  • आप नेट बैंकिंग, गूगल पे या फोनपे के ज़रिए भी अपने खाते में आई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन और डीबीटी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. उम्मीद है कि राज्य की महिलाओं को 15 नवंबर तक 16वीं किस्त मिलने की संभावना है. इस बार भी 2,500 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. जिन महिलाओं की पिछली किस्तें लंबित हैं, वे एक साथ दो किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकती हैं. ऐसी महिलाओं को एकमुश्त 5,000 रुपये मिलेंगे, जबकि जिन महिलाओं को पहले ही 15वीं किस्त मिल चुकी है, उन्हें सामान्य राशि यानी 2,500 रुपये मिलेंगे.

 

 

Published at:13 Nov 2025 05:04 AM (IST)
Tags:maiyan samman yojnamaiya samman yojnamaiyan samman yojanamaiya samman yojna 2500maiya samman yojna rashimaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandjharkhand maiya samman yojnamaiya samman yojna new updatejharkhand maiyaa samman yojnamaiya samman yojna new instalmentmaiyaan samman yojanamukhymantri maiya samman yojnamaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna kab milegamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna 9th instalmentmaiya samman yojna new updatemaiya samman yojana updatemainiyan samman yojana updatemaiya samman yojana update 2025maiya samman yojana new updatemaiyan samman yojnamaiya yojna new updatemaiya samman scheme updatemayiya samman yojnanew update maiya yojnamaiya samman yojana 16th kistmaiya samman yojana ka 16th kistmaiya samman yojana 16th kist 2025maiya samman yojana 16th 15th kist 2500maiya samman yojana 16th kist kab aayegamaiya samman yojana 16th kist kab milegamaiya samman yojana 16th kist kab aayegimaiya samman yojana ka 16th kist kab milegamaiya samman yojana 16 kistmaiya samman yojana ka 15th kistmaiya samman yojana 16th installment datemaiya samman yojana 15 kist
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.