✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या NDA में फिर से होगी नीतीश की वापसी? जानिए अमित शाह ने क्या दिया जवाब 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:26:18 AM

पटना(PATNA); अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं. चंपारण के लौरिया में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार को ललकारा. शाह के साफ कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. गृह मंत्री ने चंपारण के लोगों से आह्वान किया और कहा जोर से बोलो..जंगल राज से मुक्ति चाहिए या नहीं ?

जेडीयू और आरजेडी का मेल अपवित्र गठबंधन है : शाह 

अमित शाह ने सीएम नीतीश पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि मित्रों मैं आश्चर्यचकित हूं, इतनी चिलचिलाती धूप में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. आपके प्यार को मैं प्रणाम करता हूं. महर्षि वाल्मीकि की यह भूमि है, गांधी की धरती है. चंपारण की भूमि को मैं प्रणाम करता हूं. मैं पूछने आया हूं कि विधानसभा चुनाव में आपने भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी को बनाया था. ज्यादा सीटें भाजपा की थी. फिर भी मोदी जी ने डबल इंजन की सरकार चलाने और अपने वादे के अनुरूप नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन नीतीश बाबू भी ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें हर 3 साल में प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है .पब्लिक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपको भी मालूम है ना ? नीतीश बाबू जिस जंगल राज के खिलाफ लड़े, वही लालू प्रसाद यादव की गोदी में बैठ गए. सत्ता के कारण सोनिया गांधी के चरणों में लेटे हुए हैं. नीतीश बाबू आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए. मैं बिहार की जनता से अपील करना चाहता हूं. जेडीयू और आरजेडी का मेल यह अपवित्र गठबंधन है. पानी और तेल जैसा है. क्योंकि पानी और तेल इकट्ठा नहीं होते हैं .यह ऐसा गठबंधन है जिसने में जेडीयू पानी है और आरजेडी तेल है. तेल ही तेल दिखाई पड़ता है. नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से वंशज वादी बने. कांग्रेस और आरजेडी की शरण में आप गए हैं .नितीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है.

शाह ने पूछा सवाल- नकली शराब की बिक्री रुकनी चाहिए या नहीं 

शाह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार ऐसा सबक दें कि दलबदल जंगलराज से मुक्ति हो जाय. इससे पार पाने का एकमात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में फिर से दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने.,और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. नीतीश जी ने शराबबंदी की उससे हमको कोई मतलब नहीं. लेकिन यहां नकली शराब से लोग मारे जा रहे हैं. आप आंख मूंद कर बैठे हैं. अमित शाह से आम लोगों से पूछा कि नकली शराब की बिक्री रुकनी चाहिए या नहीं ? इस क्षेत्र की सीमा नेपाल से सटी है. आप एक बार मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दें. जनसांख्यिकी अंगद की पैर की तरह रोक देंगे.

अमित शाह ने नीतीश को किया चैलेंज 

शाह ने लालू-नीतीश के गुप्त समझौते का खुलासा करते हुए कहा कि मैं आज गुप्त समझौते की बात कर रहा हूं.साथ ही नीतीश कुमार को चैलेंज भी कर रहा हूं. नीतीश कुमार ने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है. आपको मालूम है क्या.. मालूम है ना . मगर नीतीश जी तिथि नहीं बताते हैं. आरजेडी वाले आस्वस्थ हैं. मैं नीतीश जी को कहता हूं लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए. आपने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की की बात कही है तो तिथि भी बतानी चाहिए .क्या आप लोग पूछेंगे नीतीश बाबू से...?

Tags:biharpatnaamit shahamit shah newsamit shah in patnaamit shah in biharamit shah patna newspatnapatna amit shah newspatna amit shah videopatna newsamit shah bihar rallyamit shah patnaamit shah rallyamit shah rally in biharamit shah biharpatna amit shahamit shah today news liveamit shah patna videoamit shah meeting in patnaamit shah liveamit shah bihar newsamit shah bihar visit

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.