✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पत्नी के हत्यारे ने जेल में ही लगायी फांसी, इलाज के दौरान मौत, व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:27:04 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESk) : पत्नी की हत्या के मामले में रांची के होटवार जेल में बंद सिकंदर अंसारी नामक कैदी ने फांसी लगा ली. बाद में उसे रिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि वह वर्ष 2017 से जेल में बंद था. सिकंदर अंसारी पर अपनी पत्नी की हत्या का केस चल रहा है. इसी मामले में उसे सजा हुई थी. वह वह कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव का रहने वाला था. इधर, रांची के होटवार जेल में कैदी की ओर से आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद व्यवस्था पर एक फिर से से सवाल उठने लगे हैं.

इस मामले में जेल प्रसाशन की ओर से बताया गया कि सिकंदर अंसारी अपने ही सेल में आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था. मगर गुरुवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात कक्षपाल ने उसे फंदे से लटकने की कोशिश करते हुए देख लिया. इसके बाद उसे जेल की एंबुलेंस से रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर, सिकंदर के परिजनों ने जेल और अस्पताल की कुव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है. परिजनों का कहना है कि रिम्स में इलाज में देर होने पर उसकी जान चली गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Tags:Wife's murdererhanged himselfmurderer hanged himself in jaildiedquestions raised again on the systemdied during treatmentranchi newsranchi crime newscrime newsjharkhand crime newsjharkhand newsranchi crimeranchi latest newsranchi news in hindihindi newslatest newsranchibreaking newsranchi policeranchi news updatecrime news ranchicrime news in hindibihar newscrime in ranchicyber crime in ranchiranchi violence newsranchi news todaynewstop newsranchi crime casebihar jharkhand newsranchi murder newsranchi news livebihar crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.