☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ब्रिज पर सेल्फी ले रहे पति को पत्नी ने धक्का देकर गिराया, स्थानीय गोताखोरों ने ऐसे बचाई जान, देखिए वीडियो

ब्रिज पर सेल्फी ले रहे पति को पत्नी ने धक्का देकर गिराया, स्थानीय गोताखोरों ने ऐसे बचाई जान, देखिए वीडियो

टीएनपी डेस्क : पिछले  कुछ महीनो में पत्नी द्वारा पति के हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसा लग रहा है मानो एक ट्रेंड सा बन गया हो जहां पत्नी अपने पति की हत्या करने के ताक में बैठी हो. कब उसे सही मौका मिले और वह घटना को अंजाम दे पाए. इसी बीच कर्नाटक जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पति का आरोप है की सेल्फी लेने के दौरान उसकी पत्नी ने कृष्णा नदी में उसे धक्का दे दिया.

A newlywed woman asked her husband to stop their bike on a bridge to take a selfie, then pushed him into the river. Passersby witnessed the incident and rescued the husband (She's arrested now)
pic.twitter.com/qtrKWX59Xk

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 13, 2025

मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी बाइक से गुर्जापुर ब्रिज क्रॉस कर रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में रुक कर दोनों पति-पत्नी सेल्फी लेने लगे. इतने में पत्नी ने सेल्फी लेने के दौरान अपने पति को ब्रिज से नदी में धक्का दे दिया. लेकिन शायद पति की किस्मत अच्छी थी. नदी में तेज बहाव होने के बावजूद पति ने एक चट्टान को कस कर पकड़ लिया फिर वहां से मदद के लिए चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर रस्सी की मदद से शख़्स को बाहर निकाला. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वहीं महिला ने अपने बचाव में परिवार वालों को यह कहानी सुनाई कि उसका पति फिसल कर नदी में गिर गया. लेकिन जब पति बचकर बाहर निकल गया तो उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया की पत्नी ने जानबूझकर उसे नदी में धक्का दिया था. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Published at:14 Jul 2025 12:48 PM (IST)
Tags:Wife pushed husband taking selfie on bridgeKarnataka viral videoviral video newsviral newsviral news todayKarnataka Wife Pushed Husband Into Krishna Riverviral video
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.