✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना में 14 लाख लोगों का क्यों रोक दिया पैसा! कहीं आपका भी तो नहीं है नाम, जानिए पूरी खबर-क्या है किस्त की सच्चाई

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:51:13 PM

रांची(RANCHI): मंईयां सम्मान योजना को लेकर हर दिन एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. कब और कैसे विभाग पैसा भेज रहा है. किसे योजना की किस्त भेजी जाएगी. आखिर 9 और 10 वीं को लेकर क्या तैयारी है. आखिर कैसे बड़े पैमाने पर लोगों को योजना की किस्त नहीं भेजी गई. इसके पीछे की वजह क्या है. इस खबर में बताएंगे की कैसे 14 लाख लोगों का पैसा रोक दिया गया. किसे पैसा मिलेगा और किसे नहीं. यह कैसा साफ हो पाएगा.

दरअसल झारखंड में जब मंईयां योजना की शुरुआत हुई तब 56 लाख 61 हजार लाभूक को पैसा भेजा गया. शुरुआत में हर माह एक हजार रुपये की किस्त दी गई. लेकिन चार किस्त के बाद इसे बढ़ा कर 2500 कर दिया गया. जैसे ही योजना की रकम बढ़ाई गई. उसके बाद कई तरह के नए दिशा निर्देश जारी किए गए. सभी दस्तावेज के बारे में दोबारा से सत्यापन शुरू किया गया. बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि किसे योजना की किस्त जाएगी और किसे नहीं.

इस बीच जब एक साथ योजना की तीन किस्त के रूप में 7500 रुपये भेजा गया. इसके बाद फिर अगली किस्त अप्रैल का 9वीं किस्त 2500 रुपये जारी की गई, लेकिन इस बीच लाखों में ऐसी लाभूक सामने आई जिन्हे पैसा नहीं मिला. आखिर शुरुआत में 56 लाख से घटा कर कितने पर सीमित किया गया. इसके बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी विभाग ने जारी नहीं किया है. हालांकि जब सरकार द्वारा जारी फंड को देखें तब साफ हो जाएगा की सभी को योजना की किस्त क्यों नहीं जा रही है.

विभाग ने सभी जिले को 9609 करोड़ रुपये भेजा. जिसमें गिरीडीह टॉप पर रहा. सबसे अधिक पैसा गिरीडीह को भेजा गया. इसके बाद रांची, पलामू भी शामिल है. लेकिन सबसे कम खूंटी में लाभूक है. जिस वजह से वहां सबसे कम पैसा भेजा गया है.

हजारीबाग 507 करोड़, गढ़वा 421 करोड़ 50 लाख, गोड्डा 399 करोड़, देवघर 381 करोड़, चाईबासा 375 करोड़, चतरा 360 करोड़, साहिबगंज 352 करोड़ 50 लाख,, पाकुड़ 316 करोड़ 50 लाख, दुमका 307 करोड़ 50 लाख,सरायकेला289 करोड़ 50 लाख, जामताड़ा 80 करोड़ 50 लाख, कोडरमा246 करोड़, लातेहार246 करोड़, रामगढ़ 243 करोड़, गुमला 220 करोड़ 50 लाख, लोहरदगा 177 करोड़, सिमडेगा 174 करोड़ रुपये भेजा गया है.

टोटल निर्गत राशि 9609 करोड़ है. जिसमें करीब 42 लाख 70 हजार 666 लोगों को ही हर माह 2500 रुपये भेजा जा सकता है. ऐसे में अब यह बात साफ हो गई है कि योजना से 13 लाख 90 हजार 334 लोगों को नहीं जाएगा. क्योंकि 9609 करोड़ को जब गुना भाग 09 माह से करेंगे तो साफ हो जाएगा की कितने लोग योजना से बाहर होंगे और कितने को पैसा मिलेगा.

रिपोर्ट-समीर

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojnamaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana 9th installment datemaiya samman yojana 10th kist kab aayegamaiya samman yojana hold listmaiya samman yojana new updatemukhymantri maiya samman yojanajharkhand maiya yojana new updatemaiya samman yojana 10 kist

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.