✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान क्यों भावुक हुए राहुल गांधी, जानिए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:54:56 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कांग्रेस की भारत यात्रा लगातार चल रही है.कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी ताकत के साथ इस यात्रा के माध्यम से जनमानस में कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल यह यात्रा मध्य प्रदेश राज्य से गुजर रही है और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है. यात्रा में बच्चे भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. ताजा वीडियो से यह दिख रहा है कि एक बच्चे ने अपनी गुल्लक के पैसे राहुल गांधी को दिए हैं. पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उसने गुल्लक दिया है.
बच्चे ने राहुल गांधी को बताया कि अपनी पॉकेट खर्च से उसने पैसे बचाएं हैं और इस गुल्लक में जमा किए हैं. उसने यह साफ तौर पर बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए उसने यह पैसा जमा किए हैं ताकि यात्रा में मदद मिल सके. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बच्चे की इस बात को सुनकर भावुक हो गए और उन्होंने इस गुल्लक को संभाल कर अपने पास रख लिया.

बच्चे के गिफ्ट को राहुल गांधी ने किया स्वीकार 

राहुल गांधी ने कहा कि बच्चा भारत का भविष्य है. वे इस छोटे बच्चे के गिफ्ट को हृदय से स्वीकार करते हैं. इस बच्चे का नाम यशव परमार है और वह भोपाल में रहता है. उसकी उम्र महज 10 साल है. बच्चे ने कहा कि राहुल गांधी को इस बड़े कार्यक्रम के लिए पैसे की जरा भी कमी नहीं होनी चाहिए. इसलिए उसने अपने स्तर से एक छोटा प्रयास किया है.राहुल गांधी ने इस प्रकरण को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी किया है.

Tags:Bharat Jodo YatraRahul Gandhibharat jodo yatrarahul gandhi bharat jodo yatracongress bharat jodo yatrabharat jodo yatra newsbharat jodo yatra congressbharat jodo yatra rahul gandhibharat jodo yatra todaybharat jodo yatra sonia gandhibharat jodo yatra in mpcongress party bharat jodo yatrabharat jodo yatra mpbjp on bharat jodo yatrabharat jodo yatra madhya pradesh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.