TNP DESK: इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है ,भले ही इनकी कुल बिक्री में अभी हिस्सेदारी लिमिटेड है लेकिन सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों की मौजूदगी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब कोई भी कंपनी हो बड़ी या छोटी सब अपने अपने कंपनी में टीवी को बखूबी शामिल कर रहे हैं .आपको बता दे ज्यादातर कंपनियों के लिए इनकी बिक्री अभी भी सेल का छोटा हिस्सा ही है.
इसी बीच JSW MG Motor India एक ऐसा ब्रांड बनकर उभरा है, जहां तस्वीर पूरी तरह अलग है. कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा साफ नजर आता है. हालात ऐसे हैं कि कंपनी की हर 10 में से करीब 9 गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं.
वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने कुल 72,925 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे, जिनमें से 62,591 यूनिट्स इलेक्ट्रिक थीं. यानी करीब 85.8 प्रतिशत बिक्री EV से आई. यह आंकड़ा बाकी ऑटो कंपनियों की तुलना में काफी आगे है. उदाहरण के तौर पर, Tata Motors की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 14 प्रतिशत है, जबकि Mahindra & Mahindra के लिए यह करीब 8 प्रतिशत के आसपास है.
कंपनी की इस सफलता के पीछे उसकी एक खास कार का बड़ा योगदान है. MG Windsor EV ने बिक्री के आंकड़ों को नई ऊंचाई दी है. पिछले एक साल में इस मॉडल की 44,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं, जो कंपनी की कुल सालाना बिक्री का करीब 61 प्रतिशत हिस्सा है.
मासिक आंकड़े भी इस रुझान की पुष्टि करते हैं. फरवरी में कंपनी की कुल बिक्री का करीब 73 प्रतिशत हिस्सा EV का था. वहीं मार्च 2026 में बिक्री में तेज उछाल आया और कंपनी ने 5,623 यूनिट्स रिटेल कीं, जबकि होलसेल डिस्पैच 6,528 यूनिट्स तक पहुंच गया.
कुल मिलाकर, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार अभी शुरुआती दौर में जरूर है, लेकिन कुछ कंपनियां इस सेगमेंट में तेजी से पकड़ बना रही हैं. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए साफ है कि आने वाले समय में EV सेगमेंट और ज्यादा मजबूत हो