✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घर का खाना फीका, बाहर का क्यों लगता है लज़ीज़? स्वाद नहीं दिमाग खेलता है असली गेम!

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 6:12:43 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): हम सबने एक चीज़ ज़रूर महसूस की है कि घर में रोज़ बनने वाला खाना, यानी दाल, रोटी, चावल या सब्ज़ी, अक्सर एक ही स्वाद का लगता है. लेकिन वही खाना जब हम होटल या ढाबे में खाते हैं, तो उसका स्वाद कुछ अलग ही होता है. कई बार तो वही डिश बाहर हमें ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में बाहर का खाना बेहतर होता है, या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी होती है?

इसका सबसे बड़ा कारण है खाना बनाने का तरीका और सामग्री. घर में बनने वाला भोजन आमतौर पर कम तेल और कम मसालों के साथ बनाया जाता है ताकि खाना पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक रहे. वहीं अगर बाहर के खाने की बात करें, खासकर रेस्टोरेंट्स में, तो स्वाद को प्राथमिकता दी जाती है. ज्यादा तेल, मक्खन, क्रीम और मसालों का इस्तेमाल खाने को तुरंत स्वादिष्ट बना देता है. यही सबसे बड़ा कारण है कि बाहर का खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

दूसरा सबसे बड़ा कारण है माहौल. घर का माहौल रोज़ एक जैसा ही होता है, लेकिन जब आप बाहर जाते हैं तो वहां की रोशनी, सजावट और बैठने का तरीका अलग होता है. ये सारे अनुभव मिलकर खाने को कुछ खास और अलग महसूस कराते हैं, जिससे उसका स्वाद भी बेहतर लगता है.

तीसरा कारण मनोविज्ञान (psychology) है. जब हम बाहर खाना खाने जाते हैं, तो पहले से ही हमारे मन में उत्साह होता है. हम इसे एक खास मौके की तरह देखते हैं. वहीं दूसरी ओर, घर का खाना रोज़मर्रा का हिस्सा होता है, इसलिए उसमें नयापन महसूस नहीं होता, और यही वजह है कि बाहर का खाना हमें ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाहर का खाना हमेशा बेहतर होता है. असल में देखा जाए तो घर का खाना ज्यादा स्वस्थ, साफ और संतुलित होता है. बाहर का खाना भले ही स्वाद में आगे हो, लेकिन उसमें ज्यादा तेल और मसाले होते हैं, जो लंबे समय में सेहत पर असर डाल सकते हैं.

वहीं दूसरी ओर, लगातार बाहर का खाना खाने के बाद जब हमें घर का खाना मिलता है, तो वह फिर से स्वादिष्ट लगने लगता है, क्योंकि अंत में हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होता है.

अंत में समझने वाली बात यह है कि घर और बाहर के खाने में फर्क सिर्फ सामग्री या बनाने के तरीके का नहीं है, बल्कि यह हमारे अनुभव, माहौल और सोच का भी खेल है.

बाहर का खाना हमारे स्वाद और अनुभव को नया बनाता है, जबकि घर का खाना हमें सुकून और सेहत देता है.

Tags:foodly postfoodies in indiahome foodrestaurent foodhome food vs restaurent foodambienceplace

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.