✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हटिया डैम क्यों बन गया सुसाइड प्वाइंट! अब लापता शाहीन की तीन दिनों बाद मिली लाश

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:42:17 PM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से मंगलवार की शाम एक युवती का शव बरामद हुआ था. उसकी पहचान हिंदपीढ़ी की शाहीन परवीन के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शाहीन दो दिनों से लापता थी, जिसके बाद आज उसका शव धुर्वा डैम में तैरता हुआ मिला. परिजनों की मानें तो युवती की शादी 4 साल पहले बंगाल में हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उसका पति उसे मायके छोड़ गया था. वह कई दिनों से काफी तनाव में थी. मृतका का एक 3 साल का बच्चा भी है. हालांकि पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह पता चला कि डैम में एक शव तैर रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह पुरुष का है या महिला का. तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई तो पुष्टि हुई कि शव किसका है. स्थानीय लोगों की मानें तो यह जगह अब सुसाइड प्वाइंट बन गई है और कई बार प्रशासन के सामने यह मामला भी उठाया गया है कि यहां गश्त बढ़ाई जाए लेकिन ऐसा नहीं होने से स्थानीय लोग काफी आहत हैं.

Tags:Hatia DamHatia Dam become a suicide pointhatia damhatiahatia dam ranchihatia dam vloghatia demranchi hatia damwhere is hatia damsunset at hatia damhatia dam in ranchihatia dam update 2020hatia dam drone shoothatia jalashaysunset view of hatia damhatia réservoirhatia dem kaha haihatia dam ranchi jharkhandhatia dam water level todayranchi picnic spot hatia damranchi tourist place hatia daminformation of hatia dam in ranchihatiadamdams in indiadammissing Shaheen's body found after three days

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.