✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जनवरी में लागू होने के बाद क्यों 26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस, जानिए इससे जुड़े इतिहास

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:25:37 PM

टीएनपी डेस्क: पूरे भारत में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है. आज ही के दिन 26 नवंबर साल 1949 को भारत में संविधान अपनाया गया था. भारतीय संविधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है. इसमें अलग-अलग देशों के कानूनों का समावेश है. भारतीय नागरिकों को हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा मिले और उनके अधिकारों की सुरक्षा हो इसलिए संविधान का निर्माण किया गया. संविधान दिवस हम भारतीयों के लिए बेहद खास दिन है. इस दिवस को मनाने के पीछे नागरिकों में जागरूकता फैलाने और उन्हे उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए मनाया जाता है. 

हालांकि, बहुत से लोग 26 नवंबर और 26 जनवरी के बीच असमंजस में रहते हैं. क्योंकि, 26 जनवरी को भारत में संविधान दिवस लागू होने के कारण इस दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के तौर पर मनाया जाता है. लेकिन हमें ये जानना जरूरी है कि 26 नवंबर को भारत के संविधान को अंतिम रूप दिया गया था. ऐसे में साल 2015 को 125वीं अंबेडकर जयंती पर देश के प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया. ताकि नागरिक भारत के संविधान के बारे में जागरूक हो सके. आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े इतिहास के बारे में.

संविधान को लागू करने में लगा 2 माह का समय

कई चर्चाओं और संशोधनों के बाद 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अंतिम रूप दिया गया था. संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा. जिसके बाद 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया. हालांकि, इसे आधिकारिक तौर पर लागू करने के लिए दो माह का समय और लग गया. साल 1950, 26 जनवरी को पूरे भारत में संविधान को लागू किया गया. इस दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाने लगा. 26 जनवरी को संविधान लागू करने के पीछे भी एक वजह है. दरअसल, 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस द्वारा भारत की आजादी यानी स्वराज्य का नारा दिया गया था. यही वजह है कि, संविधान लागू करने के लिए 2 महीने का इंतजार किया गया.

Tags:26 november constitution daynational constitution daysanvidhan divas26 november special day in indiahappy constitution daywhy 26 november is celebrated as constitution dayconstitutional day75th constitution day of indianovember 26 special dayconstitution day 2024november 26 constitution dayConstitution Day 2024Indian ConstitutionBR AmbedkarImportance of Constitution Day26 NovemberHistory of Constitution Day26 नवंबर संविधान दिवसराष्ट्रीय संविधान दिवससंविधान दिवस26 नवंबर भारत में विशेष दिनसंविधानसंविधान दिवस की शुभकामनाएं26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता हैसंवैधानिक दिवसभारत का 75वां संविधान दिवससंविधान दिवस 2024संविधान दिवस भाषणभारतीय संविधानबीआर अंबेडकरसंविधान दिवस का महत्व26 नवंबरसंविधान दिवस का इतिहास26 नवंबर भारतीय संविधान दिवससंविधान दिवस कब मनाया जाता हैभारतीय संविधान दिवससंविधान दिवस पर भाषण

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.