✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान को मदद करने वाला कौन है पॉवरफुल सफेदपोश! बाबूलाल के ट्वीट से मचा हड़कंप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 5:50:14 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश दुनिया में इन दिनों धूम मचा रही फिल्म धुरंधर की चर्चा हर किसी के जुबान पर है और ताज्जुब की बात यह की फिल्म का जिक्र झारखंड की राजनीतिक गलियारों तक आ पहुंचा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरंडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट कर राज्य के कुछ ‘पॉवरफुल सफेदपोश’ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़ा है जहां आज के अखबारों में छपी लहबरों से हड़कंप मच गया. 

दरअसल मामला राणा राहुल सिंह से जुड़ा है जिसके तार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े हैं. खबर आई थी की रांची पुलिस ने राणा राहुल सिंह को बॉडीगार्ड दिया था और उसे यह सुरक्षा उपलब्ध कराने में किसी हाईप्रोफाइल व्यक्ति के पैरवी का भी जिक्र था. इसी बीच राणा राहुल सिंह की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ दिख रहे हैं.       

इसे लेकर बाबू लाल मरांडी ने लिखा, ‘इन दिनों ‘धुरंधर’ फिल्म के जरिए विदेश में बैठकर भारत में आतंक फैलाने वाले नेटवर्क, उनकी फंडिंग और राजनीतिक संरक्षण देने वाले लोगों के गठजोड़ जैसे मुद्दे चर्चा में हैं. पिछले कुछ सालों से झारखंड में भी ऐसी ही साजिश चल रही है.  झारखंड में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है. पुलिस की शह और राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रिंस खान का फर्जी पासपोर्ट बना और वह दुबई भागने में कामयाब हुआ. प्रिंस खान झारखंड में पंजाब के रास्ते मेड इन पाकिस्तान हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करने का रैकेट भी संचालित करता है. पिछले दिनों रांची में प्रिंस खान के गुर्गों ने एक रेस्टोरेंट कर्मी की हत्या की थी, जिसकी जांच आगे बढ़ने पर प्रिंस खान के करीबियों में राणा राहुल सिंह का नाम सामने आया है. अब जानकारी मिल रही है कि राणा राहुल सिंह को रांची पुलिस ने बॉडीगार्ड दिया था और उसे यह सुरक्षा उपलब्ध कराने में किसी हाईप्रोफाइल व्यक्ति के पैरवी की खबर भी आज अखबारों में छपी है. इसी बीच राणा राहुल सिंह की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ दिख रहे हैं. यद्यपि किसी के साथ तस्वीर में होना सीधे तौर पर किसी संरक्षण या संबंध का पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन इसके जरिए कहीं ना कहीं ऐसे लोगों का एक नेटवर्क तो बनता हुआ दिखाई देता है. यह एक बेहद गंभीर विषय है और मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को इस पूरे मामले और नेटवर्क की गहन जांच करानी चाहिए.  केंद्रीय गृह मंत्रालय @HMOIndia से भी आग्रह है कि इस मामले में वायरल ऑडियो के माध्यम से देश भर में चर्चित होने वाले पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की संपत्ति तथा प्रिंस खान को विदेश भगाने में उनकी संभावित भूमिका की जांच करायी जाए. इसके साथ ही मुख्य सचिव जैसे अधिकारी के साथ मंच पर उसके तस्वीर की सत्यता एवं उस के लिंक की जांच कराने का भी आग्रह है.

Tags:gangster Prince Khanprince khanprince khan gangbabulal marandicm hemant sorenavinash kumarrana rahul singhranchi policejharkhand policeprince khan gangster newslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.