✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: इधर ओपीडी में मरीज देख रहे थे डॉक्टर, उधर पत्नी ने फंदे से लटक कर दे दी जान

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:57:38 AM

गढ़वा (GARHWA) :  गढ़वा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक की दूसरी पत्नी सुषमा कुमारी ने आज सदर अस्पताल के डॉक्टर कॉलनी स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना अस्पताल परिसर स्थित आवास में हुई, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध डॉक्टर ड्यूटी में व्यस्त थे और ओपीडी में मरीज देख रहे थे. इसी दौरान उनके आवास पर कुछ पारिवारिक सदस्य भी आए हुए थे. जब डॉ. ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पहले सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया.

पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर का दृश्य देख सब सन्न रह गए. डॉक्टर की पत्नी का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं अस्पताल कर्मियों और परिजनों में शोक का माहौल है. प्रभारी पुलिस उपाधिक्षक ने कहा की डॉक्टर की पत्नी ने सुसाइड की है हमलोग इसकी जांच कर रहे है.

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार

 

 

Tags:garhwa newsgarhwa crime newsdoctordoctor wifesucidehanging herselfommitted suicide

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.