☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्यूबा ने भारत के आजादी के अमृत महोत्सव पर जारी किया विशेष डाक टिकट, ऋण समझौते पर हस्ताक्षर

क्यूबा ने भारत के आजादी के अमृत महोत्सव पर जारी किया विशेष डाक टिकट, ऋण समझौते पर हस्ताक्षर

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत और क्यूबा के बीच अच्छे कूटनीतिक संबंध रहे हैं. इसका प्रमाण है कि भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर क्यूबा ने विशेष डाक टिकट जारी किया है. भारत और क्यूबा के बीच विदेश कार्यालय परामर्श में भारत से चावल आयात के लिए 10 करोड़ यूरो के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. भारत और क्यूबा के बीच रिश्तों की मजबूती के लिए विदेश कार्यालय परामर्श की प्रक्रिया शुरू की गई है. परामर्श के दूसरे की वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव सौरभ कुमार ने किया. वहीं क्यूबा की ओर से विदेश मामलों के उप मंत्री अन्यांसी रोड्रिग्ज कमेजो इस वार्ता का हिस्सा बने.

क्यूबा की राजधानी हवाना में हुई इस बैठक में भारत से क्यूबा को चावल आयात के लिए 10 करोड़ URO का अल्पकालिक ऋण मंजूर करने पर सहमति बनी है. दोनों देशों के बीच इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.इस ऋण की मदद से क्यूबा अपनी जरूरतों के लिए भारत से चावल आयात कर सकेगा. इस समय भारत की आजादी की 75वीं सालगिरह के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वार्ता के दौरान क्यूबा ने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विशेष डाक टिकट भी जारी किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि विदेश सचिव सौरभ कुमार ने क्यूबा के उप प्रधानमंत्री कैब्रिसस और विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्री गेरार्डो पेनालवर पोर्टा के साथ भी मुलाकात कर विचार-विमर्श किया.

यह भी पढ़ें 

पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात से दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होने की उम्मीद

Published at:28 Jun 2022 04:02 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.