☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ATS ने कहां से पकड़ा जैश ए मोहम्मद का संदिग्ध,जरूर जानिए

ATS ने कहां से पकड़ा जैश ए मोहम्मद का संदिग्ध,जरूर जानिए

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दो दिन पहले गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नदीम से पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की.एटीएस टीम ने कानपुर से हबीबुल उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वो जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में रहा है.

मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को सहानपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी नदीम से पूछताछ में जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली. इसके बाद बिहार के बाद मोतिहारी निवासी 19 वर्षीय हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को फतेहपुर से हिरासत में लिया गया. एटीएस ने उससे कानपुर लाकर कड़ी पूछताछ की. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एटीएस को उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ है. वह फतेहपुर जिले के मोहल्ले सैयदबाड़ा का रहने वाला है.

आतंकी सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ

एटीएस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ है. उसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आईडी बनाकर दी थी. हबीबुल टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर जैसे सोशल मीडिया के माध्यमों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क में था. वह सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए जेहादी वीडियो भेजा करता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था. एडीजी नवीन अरोड़ा के अनुसार, विस्तृत पूछताछ में उससे देश-विदेश के आतंकी संपर्कों के बारे में जो जानकारी मिली है, उस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है.

Published at:15 Aug 2022 12:01 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.