✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पैसों के इंतजार में सरकारी बाबू के पास पहुंची मंईयां तो गायब हुआ मोबाइल, कहा-किस्त तो मिला नहीं फोन भी चला गया

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:28:19 AM

देवघर (DEOGHAR) : झारखंड सरकार ने 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की सभी वर्गों और समुदायों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत चयनित लाभार्थी महिलाओं के खाते में सरकार की ओर से 2500 रुपये प्रतिमाह भेजे जा रहे हैं. इस योजना में फर्जीवाड़े को देखते हुए सरकार ने लाभार्थियों के सत्यापन के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य कर दिया था. इसके बाद आधार सीडिंग केंद्र पर महिलाओं की कतार लगनी शुरू हो गई.

देवघर में बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खाते आधार से सीडिंग नहीं हैं. नतीजा यह है कि आज भी महिलाएं प्रखंड कार्यालय से लेकर आधार केंद्र तक का चक्कर लगा रही हैं. सत्यापन के चक्कर में महिलाओं के मोबाइल फोन गुम हो रहे हैं. मंगलवार को देवघर के प्रखंडों में आयोजित सत्यापन शिविर में आधार से सीडिंग के लिए सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार देखी जा रही है. अगर देवघर प्रखंड की बात करें तो यहां महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है. मुख्य द्वार से कतार की दो लाइन बनाई गई है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कतार में खड़ी महिलाओं के मोबाइल फोन खो जा रहे हैं या चोरी हो जा रहे हैं. पीड़ित महिला के अनुसार सभी जरूरी कागजात मोबाइल में ही हैं. अब महिला काफी परेशान हो रही है कि मंईयां सम्मान का लाभ लें या अपनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं.

सत्यापन के लिए घंटों इंतजार कर रही महिलाएं काफी परेशान हैं. महिलाओं के अनुसार वे अपने घर का काम छोड़कर यहां कतार में खड़ी हैं और जब उनकी बारी आती है तो समय समाप्त हो जाता है या लिंक फेल हो जाता है. ऐसे में महिलाओं में काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है.

रिपोर्ट-ऋतुराज

 

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana jharkhandjharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojnamaiya samman yojana newsmaiya samman yojana new updatemukhymantri maiya samman yojanamaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana 9th installment datemaiya samman yojana status checkmaiya samman yojana 9 kist kab aaegamaiya samman yojana paisa kab milegamaiya yojana 9 kist kab aayegamaiya yojana 9th installmentmaiya samman yojana chhatta kist kab aayegamaiya yojana 9 kistmaiya yojana next payment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.