✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बीवी ने देवर से कर ली शादी,तो पति ने मायके वालों से निकाली ऐसी दुश्मनी की चकरा गया पुलिस का सिर, पढ़ें बिहार का चौंकने वाला मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:50:12 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.जहा मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया गांव में एक दामाद ने ससुराल में घुसकर अपनी सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.मृतका की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मो. शेख इकबाल की 55 वर्षीय पत्नी बीबी कौशर के रूप में हुई है.

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद मोहम्मद आफताब का लगभग एक साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था. इसके बाद उसकी पूर्व पत्नी ने करीब तीन महीने पहले अपने देवर से शादी कर ली.इसी बात से नाराज होकर आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहा था कि वह फिर से उसके साथ रहे. लेकिन जब परिजन और पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने ससुराल में खून-खराबा कर डाला.

हत्या के बाद हड़कंप

बताया जाता है कि आरोपी ने पहले सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर में अपनी पूर्व पत्नी को भी चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

Tags:bhagalpur crime newsbhagalpur ki crime newshagalpur crime newsbhagalpur crimecrime bhagalpurbhagalpur newscrime in bhagalpurbhagalpur live newsbhagalpur ki newsbhagalpur update newsbhagalpur bihar crimebhagalpur police newsbhagalpur news livebhagalpur women murder newsbhagalpur ki crime storybhagalpur news todaybihar bhagalpur newsbhagalpur today newsbhagalpur hindi newsbhagalpur bihar newstoday bhagalpur newscrime newsbhagalpur murder newsbhagalpur latest newsBiharBhagalpurTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.