✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आधी रात को थाना में SP पर महिला सिपाही ने तान दी बंदूक़, जानिये क्या है पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:50:01 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव को लेकर विभिन्न तरह का प्रयास किया जाने लगा है. इस बीच आधी रात को जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव PMCH अस्पताल का हाल जानने पहुंच जाते हैं, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच जाती है.  ठीक उसी तरह मोतिहारी के एसपी डॉ. कुमार आशीष भी फॉर्मल ड्रेस में अपने थाने का निरीक्षण करने निकल पड़े.  इस बीच एसपी लखौरा थाने में देर रात्रि एकाएक पहुंच गए. एसपी डॉ. कुमार आशीष रात के अंधेरे में जैसे ही अकेले थाना के गेट पर पहुंचे कि ड्यूटी में तैनात महिला संतरी ने उनपर ही राइफल तान दी.  इस बीच एसपी ने जब कोर्ड वर्ड बोला तब जाकर उन्हें थाने में प्रवेश करने की अनुमति मिली.  

जनता के जान माल की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेवारी 

थाने में पहुंच कर एसपी ने झूठे रपट लिखाने का बहाना कर केस एंट्री डायरी मंगाकर जांच शुरू की. जिसके बाद थाना में तैनात कर्मियों ने उन्हें पहचान लिया. जिसके बाद एसपी ने बारीकी से थाने का निरीक्षण किया और फिल्ड में ड्यूटी बजा रहे गस्ती दल का भी तहकीकात किया. इस बीच जांच के क्रम में कुछ त्रुटियां पाई गई जिसपर उन्होंने थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण भी मांगा है. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जनता के जान माल की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेवारी है और इसका पूरी तरह से निर्वाहन होना चाहिए. इसी खयाल से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है. जाहिर सी बात है नई सरकार बनने के बाद अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर है. ऐसे में पुलिस की कार्यशैली में भी बदलाव होना लाजमी है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.