✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जब हिरोशिमा में PM मोदी से गले मिले राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत-अमेरिका के रिश्तों को मिली ताकत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:42:12 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जापान के हिरोशिमा शहर में जी-7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होने के लिए पहुंच गये हैं.  बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शरीक हुए हैं. उन्होंने सम्मेलन स्थल पर जैसे ही पीएम मोदी को देखा , उनसे जाकर लिपट गये और गले लगा लिया. पीएम मोदी ने भी बेहद गर्मजोशी के साथ गले लगाकर, उनका अभिवादन किया. इस नजारे को लोग देखते ही रह गये, इस बैठक में जापान और अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हुई हैं. विदेश सचिव विनय क्वात्रा के मुताबिक इस बैठक में सम्पर्क बढ़ाने, सुरक्षा, परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दे, जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं स्वास्थ्य तथा विकास के अलावा डिजिटलीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इससे पहले हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित की थी. उन्होंने कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा अंहिसा के विचार को आगे बढ़ायेगी. 

रिपोर्ट: शिवपूजन सिंह 

Tags:PM ModiJoe Biden hugged PM ModiIndo-US relations got strength

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.