✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जब घूंघट लिए स्टेज पर लाल जोड़े में पहुंची खान सर की दुल्हनियां, तो  देखते रह गये लोग, सोशल मीडिया पर छा गई जोड़ी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:02:48 AM

पटना(PATNA): देश के करोड़ों छात्रों के चहेते और देश के गुरु नाम से मशहूर खान सर ने भले ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली, लेकिन पार्टी पूरे धूमधाम के साथ दिया,मशहूर पटना अब आधिकारिक रूप से शादी कर ली है.जहां सोमवार की शाम पटना में उनका भव्य रिसेप्शन दिया. जिसमे खास मेहमानों के साथ उनके फैंस की भी झलक देखने को मिली.रिसेप्शन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा खान सर की दुल्हनियां ने.पारंपरिक लाल जोड़े में सजी दुल्हन जब घूंघट में स्टेज पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद लोग तालियों से स्वागत करने लगे. दुल्हन का शालीन अंदाज़ और खान सर का सादगी भरा लेकिन शाही लुक, दोनों ने मिलकर इस पल को बेहद खास बना दिया.

खान सर ने भी खूब बटोरी लाइमलाईट

वहीं खान सर का लुक भी काफी आकर्षक और राजसी लग रहा था, उन्होंने स्टेज पर दुल्हन का हाथ थाम कर जब मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखा, तो यह पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया.रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस कमेंट्स में उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि "अब खान सर सिर्फ छात्रों के ही नहीं, दुल्हन के भी गुरु बन गए है.

खान सर और तेजस्वी यादव का वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

वहीं खान सर की शादी के रिस्पेशन में बिहार की कई खास हस्तियां शरीब होने पहुंची, जिससे महफिल में चार चांद लग गये.वहीं सबसे ज्यादा लाइमलाईट बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बटोरा.जहां वो खान सर से पूछते नजर आये कि शादी कब हुआ आपका.खान सर ने कहा जो इंडिया पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था न इसी दौरान.मॉडल आपका वाला ही था, शादी में बस परिवार वाले लोग थे. आपको ही कॉपी किया.वहीं तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि बस परिवार वाले थे मेरी शादी में. अब खान सर और तेजस्वी यादव का वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Tags:khan sirkhan sir marriagemarriage reception of khan sirkhan sir newskhan sir wifeviral video of khan sirkhan sir and tejswi yadavtejswi yadav and khan sir videotrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.