✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पड़ोसी ने मां को दी गाली तो गुस्से में बेटे ने लोहे की रॉड से पीटकर पड़ोसी का कर दिया काम तमाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:17:58 AM

पश्चिमी सिंहभूम (PASCHIM SINGHBHUM): पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा पंचायत स्थित गुलरुवां गांव में एक आपसी विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के दौरान 40 वर्षीय लक्ष्मण कायम की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. इस मामले में मृतक के पड़ोसी वीरसिंह कायम पर हत्या का आरोप है.

ग्रामीणों के अनुसार, किसी बात को लेकर लक्ष्मण कायम ने आरोपी की मां को गाली दे दी थी. इसी बात से नाराज होकर दोनों के बीच पहले बहस हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में आकर वीरसिंह कायम ने लोहे की रॉड से लक्ष्मण पर कई बार वार किए. गंभीर चोट लगने के कारण लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कायम लंबे समय से पंजाब में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था. गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली. शुक्रवार देर शाम गोइलकेरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी वीरसिंह कायम की तलाश की जा रही है. साथ ही पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Tags:latest newsviral newsbig newsbreaking newstrending newsmurder newscrime newscrime news jharkhandmurder news jharkhandjharkhand latest newsjharkhand big newsjharkhand breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.