✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खो जाए चेक बुक तो क्या करें ? पढ़िये इससे संबंधित सही जानकारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 11:42:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पैसे की चोरी हो जाना या किसी दस्तावेज़ का खो जाना हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर देता है लेकिन बात जब चेकबुक की हो तो फिर मुसीबत और ज्यादा बढ़ जाती है.अगर आपका भी चेक बुक चोरी हो जाता है तो तुरंत उसको ब्लॉक करना चाहिए वरना आपका खाता खाली हो सकता है. बहुत से लोग चेक बुक खोने पर घबरा जाते है उन्हें समझ में नहीं आता है कि करें तो करें क्या, तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्की तुरंत एक ऐसा महत्तवपूर्ण कदम उठाना है जो आपको आर्थिक परेशानी से बचा सकता है वह कदम क्या है चलिए हम आपको बता देते है.

एक मिनट में हो सकता है खाता खाली

 अगर आपका चेक बुक खोया है और वह किसी गलत हाथ में चला जाता है तो लोग फर्जी साइन करके आपके खाते से पैसे निकाल सकते है ऐसे में आपको सबसे पहले बैंक से संपर्क करना चाहिए.क्योंकि अगर आप सही समय पर सूचित नहीं करते है और किसी ने फर्जी साइन करके आपके चेक बुक से पैसा निकाल लिया तो बैंक भी कुछ नहीं कर पाएगा इसलिए सबसे पहला कदम चेकबुक को ब्लॉक करवाना या संबंधित चेक नंबर पर स्टॉप पेमेंट लगवाना होता है.

तुरंत ब्लॉक करवाएं चेक बुक 

यदि आप नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग करते है तो आपको सबसे पहले चेक बुक खोने पर लॉग इन कर Cheque Services या Stop Payment से जुड़ा ऑप्शन सेलेक्ट करना अब जरूरी जानकारी भरते ही चेकबुक या संबंधित चेक नंबर तुरंत ब्लॉक हो जाएगा.वही  आपके पास उस समय इंटरनेट की सुविधा ना हो तो आप बैंक के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते है और चेक बुक को ब्लॉक करवा सकते है.जब आप बैंक में चेक बुक ब्लॉक करवाएंगे और कॉल करेंगे तो बैंक के अधिकारी कुछ सवाल पूछेंगे और आपके अकाउंट को वेरिफाई भी करेंगे,कि खाता आपका ही है.आपको सही जवाब देना है. जवाब देने पर आपकी चेकबुक ब्लॉक कर दी जाएगी.

लिखित अपील देकर भी हो सकता है काम

वही आपके बैंक की शाखा आपके घर के आस पास है तो तुरंत जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाएं. बैंक आमतौर पर स्टॉप पेमेंट रिक्वेस्ट फॉर्म भरवाता है, जिसे सही जानकारी के साथ जमा करना जरूरी होता है.

Tags:check bookcheque book lostlost cheque bookcheque book lost what to docheque book lost applicationchequebook lostbank check book request lettercheque book lost letter in hindimy chequebook lostlost cheque book applicationblank cheques icici check bookprecautions in case of lost cheque bookcheque book lost request letter to banklost cheque book application lettercheque book lost request letter to bank in hindinotice on lost library bookapplication for lost cheque book in hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.