✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इस प्यार को क्या नाम दूँ? पहले जीजा साली संग फरार…फिर अगले ही दिन साला ले उड़ा जीजा की बहन…जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:00:21 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आपने कई प्रेम कहानियों के बारे में सुना और देखा होगा पर उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसी अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है जो आपको हक्का-बक्का कर देगी. बरेली का यह मामला सबको हैरान कर गया है.

दरअसल नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी छह साल पहले पड़ोस के गांव की युवती से हुई थी. दो बच्चों के साथ सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन वक्त के साथ युवक और उसकी छोटी साली में नजदीकियां बढ़ीं और बात मोहब्बत तक पहुंच गई. इसके बाद 23 अगस्त को युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया. अब परिवार इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि अगले ही दिन, यानी 24 अगस्त को, युवक का साला उसकी बहन को लेकर फरार हो गया. यानी रिश्तों की अदला-बदली ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी.

हालांकि मामले में करीबन 15 दिनों बाद पुलिस ने चारों को खोज निकाला और थाने में पेश किया. दोनों परिवारों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, मगर दोनों युवतियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रहीं.

Tags:trending newslatest newsviral newslatest newslove affairlove affair newslatest news trendinglatest news virallatest viral newslatest trending newsbig newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.