☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बैंकॉक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू धर्म के बारे में क्या कहा, जानिए विस्तार से

बैंकॉक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू धर्म के बारे में क्या कहा, जानिए विस्तार से

टीएनपी डेस्क- थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि विश्व में सद्भाव की जरूरत है तो यह भारत के बिना संभव नहीं है. एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करते हुए RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि पूरा विश्व एक परिवार है और आरएसएस सभी को आर्य बनाएगा. इस कार्यक्रम में कई और विचारक और संबोधनकर्ता शामिल हुए. उन्होंने आगे कहा कि कोविद महामारी के बाद दुनिया के लोग खुश नहीं हैं. ऐसे में भारत की ओर सभी की निगाहें हैं. 

और क्या महत्वपूर्ण बात कही है संघ प्रमुख ने

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आगे कहा कि आज विश्व शांति के रास्ते से भटक रहा है. भौतिकवाद और पूंजीवाद सभी तरह के प्रयोग से खुशी पाने का प्रयास किया गया है फिर भी मनुष्य को संतुष्टि नहीं मिली है. इसका एक नकारात्मक पक्षी यह है कि हमने भौतिकवादी ज्ञान लिया लेकिन और हिंसक होते गए. इसलिए शांति और सुख की प्राप्ति नहीं है. पोस्ट कॉविड कॉल के बाद लोगों को यह लग रहा है कि इस द्वंद्व की स्थिति में भारत ही सही रास्ता दिखा सकता है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का वह धर्म है जिसको किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. आज पूरी दुनिया भारत की सनातन परंपरा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित हो रहा है.

Published at:24 Nov 2023 11:07 PM (IST)
Tags:Sangh chief Mohan BhagwatVishwa Hindu CongressMohan BhagwatHindu religion in Bangkok
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.