✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ये कैसी शादी! दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, लोगों ने कहा-खतरनाक भी और शानदार भी, देखिए Video 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 12:28:57 PM

TNP DESK- शादियों में अलग और खास करने का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है. लेकिन हाल ही में सामने आई एक शादी ने लोगों को सचमुच हैरान कर दिया. इस अनोखी शादी में दूल्हा-दूल्हन ने पारंपरिक रस्मों से हटकर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दूल्हन स्टेज पर खड़े हैं. जयमाल का माहौल है. दुल्हा और दुल्हन दोनों के हाथ में स्पार्कल गन है. इसी दौरान अचानक दूल्हन अपनी स्पार्कल गन चालू करती है और उसे दूल्हे की ओर घुमा देती है. फिर क्या था दूल्हा भी अपनी गन ऑन करता है और उसे दुल्हन की ओर घुमा देता है. अचानक दोनों एक-दूसरे पर चिंगारियां बरसाने लगते हैं. यह नजारा जितना रोमांचक दिखता है उतना ही जोखिम भरा भी लगता है.

मौके पर मौजूद मेहमान इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए. वहीं कुछ लोग इस स्टंट को देखकर हैरानी जताते दिखे. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है.

कुछ यूजर्स ने इसे क्रिएटिव और यादगार बताया, तो वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक ट्रेंड करार दिया. उनका कहना है कि इस तरह के प्रयोग में जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.हालांकि कई बार स्पार्कल गन से दुर्घटना हुई भी है. कई ऐसे मामले सामने आए हैं लेकिन फिर भी लोग सावधान नहीं हो रहे.

फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि क्या वाकई यह नई क्रिएटिविटी है या लापरवाही?

Tags:Viral videoViral newsbride and groom showered sparks on each otherBride groom viral videoViral video newsTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.