✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ये कैसी ममता! मां ने छह दिन की बच्ची को पहले दूध पिलाया फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारा, वजह कर देगी हैरान 

BY - Samiksha Singh

Published at: 31 Aug 2024 08:16 PM (IST)

ये कैसी ममता! मां ने छह दिन की बच्ची को पहले दूध पिलाया फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारा, वजह कर देगी हैरान 

टीएनपी डेस्क: एक बार फिर से ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपने ही दिल के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया. उस 6 दिन की बच्ची का बस इतना क़ुसूर था कि वह एक लड़की थी.लोग कहते हैं कि बेटे भाग्य से और बेटियां सौभाग्य से पैदा लेती हैं. यानी सौ भाग्य जब मिलते हैं तो घर में बेटी जन्म लेती है. लेकिन इस मामले को जानकर आपको ऐसा लगेगा कि ये सब सिर्फ़ कहने की बातें होती हैं. लोग कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन समाज की मानसिकता बेटियों को बचाने के हक़ में नहीं दिखती हैं. जानिए पूरा मामला विस्तार से...... 

दरअसल दिल्ली के एक इलाके में रहने वाली महिला को चौथी बार फिर से बेटी पैदा हुई. इस बात से महिला काफी परेशान थी. तीन बेटी के बाद महिला की इच्छा थी कि उसे अब एक बेटा हो लेकिन फिर से बेटी का चेहरा देखकर उससे रहा नहीं जा रहा था. बस क्या था उसने अपने ही कलेजे के टुकड़े को अपने से दूर कर दिया. महिला ने इस घटना को काफी बखूबी से अंजाम दिया.

महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी 6 दिन की बच्ची गायब हो गई है. मामला सुन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस ने बच्ची की मां से पूछताछ की. महिला ने बताया कि एक रात पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आई थी जिसके बाद उसने रात के करीब ढाई बजे अपनी बच्ची को दूध पिलाया और उसे बगल में लिटाकर सो गई. जब सुबह उठी तो बच्ची वहां नहीं थी. इसके बाद महिला की बात पर पुलिस ने आसपास के घरों और इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान महिला ने पुलिस से कहा कि उसे अस्पताल जाना है क्योंकि उसका बच्चा ऑपरेशन कर के हुआ था और उसे टांका कटवाना है. यह बात पुलिस को थोड़ी सी अजीब लगी लेकिन महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे जाने दिया. इसी बीच तलाशी के दौरान पुलिस को बगल के घर की छत पर एक बैग मिला. बैग खोलते ही पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई. उस बैग के अंदर 6 दिन की बच्ची थी. पुलिस बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. 

इसी बीच जब पुलिस फिर से महिला से कड़ी पूछताछ करनी शुरू की तो महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. महिला ने बताया की चौथी बार उसे फिर से एक बच्ची हुई. उसकी दो बच्चियों की मौत पहले ही हो चुकी है. इस वजह से उसे समाज में लोग ताना मारते हैं. समाज के ताने और ज़िल्लत भरी बातें सुनकर वह परेशान हो गई थी. महिला ने बताया कि जब अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी उसी वक्त ख्याल आया कि वह अपनी बच्ची को खुद ही मार दे.  इसके बाद उसने अपनी बच्ची का गला दबा दिया जिस वजह से उसकी मौत हो गई और बच्चे की मौत के बाद उसे एक बैग में रखकर बगल के छत पर फेंक दिया. और इसके बाद वह सो गई. जब उसे समझ नहीं आ रहा था कि अगले सुबह वह अपने परिवार वाले को क्या बताएगी, तब उसने बच्चा के गायब होने की कहानी बना ली. फिलहाल पुलिस ने महिला पर बच्ची की हत्या करने के मामले में मामला दर्ज कर लिया है.

इस महिला ने समाज के संकुचित सोच के कारण अपनी ममता का गला घोट दिया. आज भी कई लोग समाज की दकयानूसी विचारधाराओं में जकड़े हुए हैं. 

Tags:trending newsviral newsmother killed her childsix days new born baby killed by her motherDelhi policecrime newscrime news Delhinew born child death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.