✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ये कैसी आशिक़ी! शादीशुदा प्रेमिका को अश्लील वीडियो दिखाकर करता रहा ब्लैकमेल,फिर भी नहीं रुकी हैवानियत और .....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 3:49:41 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जब अपने ही रिश्तों की मर्यादा भूल जाए और वो सब करने पर उतारू हो जाए जो आपने काभी सोचा तक नहीं हो, तब आप इस रिशतें के जाल से कैसे निकलेंगे? यह सवाल हर उस लड़की या लड़के के मन में चलता होगा जहां प्यार की सनक देखने को मिलती है. हालही में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां प्रेमी ने प्रेमिका को पुराने अश्लील वीडियो को लेकर लगातार ब्लैकमेल किया और इस कदर हैवानियत की गई की अंत में लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिसके बाद उसकी ज़िंदगी एक ऐसे मोड पर आ गई जहां ना वह जी सकती थी ना मर सकती थी.

क्या है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के एक मोहल्ले में युवती का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने प्रेम संबंध के दौरान युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर ब्लैकमेल करने लगा. घटना के कारण युवती का वैवाहिक जीवन प्रभावित हो गया और उसे ससुराल छोड़कर मायके लौटना पड़ा.

पीड़िता के पिता द्वारा गोला थाना में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विक्रम निषाद उर्फ विक्कू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी की शादी इसी वर्ष एक मई को मऊ जनपद में हुई थी. शादी के बाद शुरुआती दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन 21 मई को युवती अचानक मायके लौट आई. परिवार वालों ने जब उससे वजह पूछी तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी.

युवती ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले विक्रम निषाद उर्फ विक्कू से उसका करीब दो साल से प्रेम संबंध था. इसी दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आरोप है कि शादी तय होने के बाद भी युवक लगातार मोबाइल पर बातचीत करने का दबाव बनाता रहा. युवती द्वारा दूरी बनाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया.

परिजनों के अनुसार आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बावजूद जब युवती ने उससे संपर्क नहीं रखा तो उसने बदला लेने की नीयत से वीडियो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद युवती के वैवाहिक संबंधों में तनाव पैदा हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि उसे ससुराल छोड़कर वापस मायके आना पड़ा.

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है. पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गोला थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर साइबर अपराध और निजी वीडियो के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाती है. पुलिस लोगों से सोशल मीडिया और निजी संबंधों में सतर्क रहने की अपील भी कर रही है.

Tags:trending newsbig newsviral newsextra marital affairextra marital affair newsboyfriend blackmailed girlfriendgf bfgf bf newsgirlfriend boyfriend newstop newsviral videotrending video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.