✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ये क्या ! अपने ही देश में देशी स्टाइल में बैठने पर परहेज कैसा! एक महिला के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:00:06 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : त्योहारों के मौके पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. कोई मूवी देखने जाता है, तो कोई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने रेस्टोरेंट. लेकिन मुंबई के ताज होटल से जुड़ा एक वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जहां डिनर के लिए गई एक महिला के साथ हुए बर्ताव ने सबको हैरान कर दिया. महिला ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने बताया कि दिवाली की रात वह अपनी बहन के साथ ताज होटल में डिनर करने गई थी. वहां होटल के मैनेजर ने उसे इस बात पर टोका कि उसकी बैठने का स्टाइल ‘अनुचित’ है. वीडियो में महिला बता रही है कि वह पालथी मारकर बैठी थी, जिस पर पास बैठे एक ग्राहक ने आपत्ति जताई और मैनेजर से शिकायत कर दी.

इसके बाद मैनेजर ने महिला से कहा कि यह “एक हाई-क्लास रेस्टोरेंट है, जहां सभ्य तरीके से बैठना चाहिए.” इतना ही नहीं, उन्होंने महिला को कोल्हापुरी चप्पल उतारने और बंद जूते पहनने की सलाह भी दी. महिला ने अपने वीडियो में कहा-मैं दिन-रात मेहनत करके अपने पैसों से यहां खाने आई हूं. इससे किसी को दिक्कत क्यों होनी चाहिए? ताज होटल का रवैया बेहद निराशाजनक रहा. उसने पोस्ट के कैप्शन में लिखा-क्या केवल इसलिए मुझे अपमानित किया गया क्योंकि मैं पद्मासन में बैठी थी? क्या अब ताज होटल हमें सिखाएगा कि कैसे बैठना है.

वीडियो वायरल होने के बाद नेटिज़न्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूज़र ने लिखा, अंग्रेज चले गए लेकिन मानसिकता वही रह गई. वहीं कुछ ने कहा, हर जगह के अपने नियम होते हैं, उनका सम्मान करना चाहिए.

 

Tags:Taj Hotel viral videoTaj Hotel manager controversywoman sitting cross legged videoTaj Hotel dinner incidentTaj Hotel manners debateTaj Hotel manager interrupts womanMumbai Taj Hotel viral videoTaj Hotel viral newsTaj Hotel trending videoTaj Hotel etiquette controversysitting in the Indian stylewoman was molestedvideo has gone viral

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.