✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लंबे समय तक कैसे रखें अपनी ज्वैलरी चमकदार, जानिए क्या है सीक्रेट?

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 3:44:44 PM

TNP DESK- हर महिला की  पहली पसंद होती है ऐसी ज्वैलरी जो लंबे समय तक नई जैसी चमक बनाए रखे. लेकिन अक्सर हमारी ज्वैलरी कुछ समय बाद काली या फीकी पड़ जाती है क्योंकि हवा, नमी, पसीना और कभी-कभी गलत स्टोरिंग के वजह से, लेकिन अब इस समस्या का समाधान Anti-Tarnished ज्वैलरी के रूप में सामने आया है. ज्वैलरी के काले पड़ने के पीछे क्या कारण हैं? आइए जनते हैं. 

नॉर्मल ज्वैलरी टाइम के साथ ऑक्सीडेशन और केमिकल रिएक्शन के कारण काली पड़ने लगती है. खासकर फ़ैशनेबल ज्वैलरी, गोल्ड- और सिल्वर प्लेटेड ज्वैलरी जल्दी ही रीऐक्ट करती हैं.  पसीना, पानी और डेली के इस्तेमाल से ज्वैलरी की शाइन कम हो जाती है.

क्या है Anti-Tarnished ज्वैलरी ?

Anti-Tarnished ज्वैलरी एक खास कोटिंग के साथ बनाई जाती है जो इसे लंबे समय तक चमकदार बनाकर रखता हैं.  इस तरह की ज्वैलरी डेली यूज के इस्तेमाल में भी सेफ रहती है और जल्दी काली या फीकी नहीं पड़ती. इसे पहनकर आप बिना टेंशन के अपने डेली आउटफिट या फंक्शनल लुक को आकर्षित बना सकती हैं.

Anti-Tarnished ज्वैलरी के फायदे

लॉंग यूज – सही देखभाल के साथ ये ज्वैलरी सालों तक नई जैसी चमक-धमक बनाए रखती है.

कम मेंटेनेंस – इसे रोज़ साफ करने या अलग स्टोर करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे आप कॉटन मे लपेट के रखेंगे तो उसकी रंग कभी नहीं उड़ेगी.

फैशन और ट्रेंड दोनों – यह न सिर्फ स्टाइलिश होती है, बल्कि बजट फ्रेंडली होने के कारण स्टाइल  के लिए भी बेहतर ऑप्शन है.

हर मौके के लिए – ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या फंक्शन, Anti-Tarnished ज्वैलरी हर जगह परफेक्ट सूट करती हैं.

ज्वैलरी को लंबे समय तक चमकदार कैसे रखे?

ज्वैलरी को हमेशा डस्ट प्रूफ बॉक्स या पाउच में रखें: साफ और सूखी जगह पर स्टोर करें

केमिकल और पानी से बचाएं: परफ्यूम, लोशन या पानी से सीधे संपर्क में ना लाए.

नियमित सफाई: मुलायम कपड़े से हल्का सा साफ करे , ताकि शाइन बकरार रहे.

अगर आप चाहती हैं की आपकी ज्वैलरी लंबे समय तक शाइनी रहे तो Anti-Tarnished ज्वैलरी को आज से ही फैशन मे इन्क्लूड कर लीजिए क्योंकि वो अभी काफी ज्यादा फैशन मे हैं . यह न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि डेली के इस्तेमाल में भी सेफ रहती हैं. सही देखभाल के साथ, आपकी ज्वैलरी सालों तक आपका फैशन और कोन्फिडेन्स दोनों बढ़ाती रहेगी.

 

 

 

Tags:jwelleryanti tarnished jwellerygoldsilverlifestyletrendfashionmodelstips to secure your jwelleryoxidised jwellerymetalspearl jwelleryfashion world

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.