✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में क्या है डीजल सब्सिडी योजना, राज्य के किसान इस योजना से जुड़कर अपने आप को कर सकते हैं मजबूत, जानिए शर्ते

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:27:22 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने और आर्थिक जोखिम से बचाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलायी जाती है, ताकि उनके जीवन को सामान्य बनाया जा सके और उन्हें समाजिक सुरक्षा दिया जा सके. इन्ही योजनाओं में डीजल अनुदान योजना 2024 भी शामिल है.इस योजना के तहत बिहार के किसानों को धान मक्का और दूसरे खरीफ अनाजों की खेती पर सिंचाई के सब्सिडी दी जाती है.जिसमे प्रति एकड़ 750 की दर से 8 एकड़ खेत के लिए डीजल पर अनुदान मिलता है.

पढ़ें योजना के पीछे क्या है सरकार का उदेश्य

डीजल अनुदान योजना 2024 के पीछे बिहार सरकार का उद्देशय बिहार के किसानों को सिंचाई के खर्च से राहत दिलाना है. योजना के तहत बिहार सरकार धान और जुट की फसल पर अधिकतम दो बार सिंचाई के लिए 1500 प्रति एकड़ के लिए सब्सिडी देती है. वही अन्य खरीफ फसलों जैसे दलहन, तिलहन, मौसमी सब्जी या औषधि और सुगंधित फूलों की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 प्रति एकड़ पर अनुदान का लाभ दिया जाता है.एक किसान को केवल आठ एकड़ जमीन पर इस योजना का लाभ मिलता है, यानि आठ एकड़ के हिसाब से 9600 से 14500 तक की सब्सिडी दी जाती है.

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरुरत

यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तवेजों की जरूरत पड़ेगी, जिसमे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आवास प्रमाण पत्र, आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर, डीजल की रसीद, किसान के नाम का बैंक खाता और पासबुक की कॉपी होना शामिल है.

इस तरह आप कर सकते हैं योजना के लिए आवेदन

चलिए जान लेते है आप डीजल अनुदान योजना 2024 का लाभ कैसे उठा सकते है.योजना के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agridep-bih@nic.in के होम पेज पर जाएं, और  रडिस्ट्रेशन सेक्शन पर जाकर योजना के लिए  'रजिस्ट्रेशन करें इसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा. इस फॉर्म में 'डेमोग्राफी + ओटीपी' विकल्प पर क्लिक करना होता है, और मांगी गई सारी जानकारी को सही सही भरें, इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आयेगा, इसी ओटीपी द्वारा इसकी जांच होती है. वहींइस प्रक्रिया से लाभार्थी का लॉगिन आईडी और पासवर्ड क्रिएट हो जायेगा.

Tags:schems of bihardiesel subsidy scheme in Bihardiesel subsidy scheme 2024diesel subsidy scheme 2024 bihardiesel subsidy scheme 2024 formhow to apply for diesel subsidy schemewhat is diesel subsidy schemeIPRDbihar govermentcm nitish kumarbiharpatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.