टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्यार एक ऐसा खुबसूरत एहसास है कि जब ये दो लोगों के बीच होता है तो उन्हें दुनिया की कोई भी रस्म रिवाज दिखाई नहीं देती है. लोग प्यार में अंधे हो जाते है और लोगों को रंग, रूप, धर्म, जात कुछ भी समझ में नहीं आता है. प्रेमी जोड़े प्यार के नशे में आकर दुनिया की वह सारी बंदिशे तोड़ देते है, जो उन्हें एक दूसरे से अलग करने की कोशिश करती है. हालांकी कलयुग में प्यार के खौफनाक अंजाम के बीच एक खूबसूरत लव स्टोरी सामने आई है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है.दरअसल एक लंबी चौड़ी सुंदर सी लड़की का दिल एक ऐसे दूल्हे पर आया है जिसकी हाईट बहुत ही छोटी है लेकिन प्यार दोनों के बीच ठीक वैसा ही है जैसा लैला मजनू के बीच था.
काफी दिलचस्प है ये प्रेम कहानी
ये प्रेम कहानी काफ़ी दिलचस्प है जहाँ रंग, रूप कद आदि तो अलग की बात है यहाँ मज़हब की बंदिशों को भी दोनों ने तोड़ दिया है.जहां 9वीं क्लास से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंजाम इतना खूबसूरत हुआ कि देखने वाले भी देखते रह गए.जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के को अपनाया और सात जन्मों के लिए साथ निभाने का वादा भी किया. समाज में तरह-तरह के ताने दिए जाते थे ताकि उसके प्रेमी का कद काफी छोटा है, लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी. छोटे कद के युवक के साथ लड़की ने शादी कर ली जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से हो रही है.
पढ़ें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश का है जहां से जो लव स्टोरी निकल कर सामने आई है वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.जहां एक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाली युवती ने विमूला शशि से स्कूल में शुरू हुई प्रेम कहानी को अंजाम देते हुए शादी रचा ली.लोग कहते है कि कलयुग के इस जमाने में लोग पैसा, सुंदरता देखकर प्यार करते है लेकिन इस प्रेम कहानी ने साबित कर दिया है कि प्यार कभी भी पैसा या शक्ल सूरत नहीं देखता. प्यार देखता है तो दो लोगों के बीच अटूत विश्वास और प्यार. इस बीच कोई भी शारीरिक कमी बाधा नहीं बन सकता है. युवती ने खुद कहा है कि मैंने इनकी ऊंचाई और शक्ल नहीं देखी ना ही धर्म.बस इनके नेचर से प्रभावित हो गई.
9वीं क्लास में शुरु हुई थी लव स्टोरी
9वीं क्लास में शुरू हुई इस लव स्टोरी को देखकर लोगों ने 10 तरह की बातें की थी.लोगों का कहना था कि ये ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगा, लेकिन लड़की ने ये साबित करके दिखा दिया कि प्यार जब गहरा हो तो कुछ भी आपके रिश्ते के बीच नहीं आ सकता.बदलते दौर के बीच इस प्रेम कहानी ने लोगों को फिर से प्यार में विश्वास जगाया है.आपको बता दें कि लड़का वर्तमान में जिला न्यायालय में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है और युवती एक मेडिकल स्टोर में काम करती है.जब दोनों को लगा कि परिवार वाले इनके शादी के बाद दोनों के परिवार से इनको खतरा है, तो दोनों ने पुलिस स्टेशन में पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है, लेकिन दोनों का कहना है कि वह एक दूसरे को किसी कीमत पर नहीं छोड़ने वाले है.