✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विराट कोहली ने क्रिकेट जीवन में क्या उपलब्धि हासिल की है, जानिए

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:14:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं. विराट ने यह उपलब्धि एशिया कप 2022 के सुपर 4 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 61 गेंदों में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन की पारी खेली. यह कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक है.

कोहली के हुए 24 हजार से ज्यादा रन

आंकड़ों के अनुसार विराट कोहली के सभी प्रारूपों में 468 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 522 पारियों में 24,002 रन हैं. उन्होंने अभी तक 71 शतक और 124 अर्धशतक बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन है. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के इतिहास में शीर्ष पांच रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (34,357), श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016), ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग (27,483), श्रीलंका के महेला जयवर्धने (25,957) और दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जैक कैलिस (25,534) हैं.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बनाए थे 212 रन

वैसे इस मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए. विराट कोहली ने नाबाद 122 और कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने 62 रन बनाए. इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने नाबाद 20 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने दोनों विकेट लिए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक नाबाद 64 रन बनाए.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.