✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड सरकार के बजट में राज्य को क्या मिला, महिला से लेकर शिक्षा तक फोकस 

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 2:17:34 PM

रांची(RANCHI): वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 2026-27का आम बजट पेश किया. विधानसभा के पटल पर 158560 करोड़ का बजट पेश किया है. यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 9 प्रतिशत ज्यादा है. ऐसे में बजट में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर से लेकर शिक्षा और तकनीक पर फोकस किया है

महिला किसान खुशहाली योजना की होगी शुरुआत

राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य कि महिला किसानों को मज़बूत करने के लिए महिला किसान खुशहाली योजना शुरू की जाएगी. जिसमें महिला किसान को इंट्रीगेटेड फार्मिंग से जोड़कर अधत्तन तकनीक की मदद से ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्लेटिंग से जोड़ा जायेगा. इस योजना के लिए वित्तय वर्ष 2026-27 के लिए 25 करोड़ कस बजट उपलब्ध किया गाया है..

राज्य के किसान सीजनल खेती के अलावा अन्य क्षेत्र में भी बेहतर करें इसलिए गन्ना जुट और अन्य नकदी फसल का क्षेत्र विस्तार किया जायेगा. इसके लिए 19करोड़ 88 लाख का बजट पेश किया गया.

झारखण्ड के सभी विधानसभा क्षेत्र में एक लैंपस और पैक्स में कोरपोरेटिव मार्केटिंग काम्प्लेक्स सह सोलर पैनल आधारित कोल्ड रूम निर्माण के लिए 162करोड़ 20लाख 90 हजार बजटीय उपबंध किया गया.

राज्य के सभी राजकीय पोलिटेक्निक को jpragati scheme के तहत IIT एवं NIT के तर्ज पर Jharkhand institute of technology के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव है 

झारखण्ड के चतरा जिला में डॉ भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.

कैंसर रोग की रोक थाम के लिए झारखण्ड के सभी पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में PET और Ct Scan मशीन की खरीददारी की जाएगी. राज्य के सभी 24 जिला सदर अस्पताल में मैमग्राफी मशीन स्थापित की जाएगी. इसके साथ सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कैथोलैब की स्थापना की जायेगा.

राज्य के गरीबो तक सस्ती दवा पहुंचाने के उद्देश्य से 750 दवाखाना खोले जायेंगे. जिसमें एक तय सीमा पर सभी को सस्ती दवा मिलेगी 

आने वाले वित्तय वर्ष में राज्य में सड़क की दशा बदलने के लिए एक हजार करोड़ रूपये का उपबंध किया गया है. मुख्य मंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत 730करोड़ का उपबंध किया गया है.

राज्य को wef मंच से एक लाख 24 हजारों 230 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है 

झारखण्ड के सभी जेल में 5G जैमर और mobile phone डिटेक्टर का अधिष्ठापन किया जायेगा

Tags:jharkhand budget 2026budget 2026 jharkhandjharkhand budget 2026 livejharkhand budget news 2026union budget 2026 jharkhandjharkhand sarkar budget 2026jharkhand budget session 2026jharkhand budget 2026 live updatebudget 2026 jharkhand analysisjharkhand budget 2026 live updatesjharkhand budget 2026-27jharkhand rail budget in 2026jharkhand budget highlights 2026jharkhand vidhansabha budget 2026jharkhand budget session 2026 livebudget 2026 jharkhand public reaction

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.