✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मां ने ये क्या कर दिया, ढाई साल के मासूम को तालाब में फेंका, फिर खुद उठा लिया इतना बड़ा कादम, मामले की सच्चाई जान दंग रह जाएंगे आप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:17:50 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया. बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के केलपुरा गांव में एक महिला ने पहले अपने ढाई साल के मासूम बेटे को गहरे तालाब में फेंक दिया, फिर खुद पास के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान संतोषी राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां और बच्चे दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. 

विवाद बना मौत की वजह?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने यह खौफनाक कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किससे था और उसके पीछे की वजह क्या थी. 

पुलिस जांच जारी
बल्देवगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं. घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और पारिवारिक कलह की असली वजह सामने आने का इंतजार है. ऐसे में सवाल ये है कि एक मां आखिर किस हद तक टूट सकती है, जो अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के हवाले कर दे? यह घटना पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा छोड़ गई है.

Tags:trending newslatest newsviral newsbig newslatest trending newslatest viral newsbreaking newsbadi khabarsuicidesuicide newscrime newstrending crime newslatest crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.