✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पश्चिम बंगाल: बर्धवान के काटवा मे भीषण बस हादसा, चलती बस पलटने से बस मे सवार 40 यात्री घायल, एक की मौत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:16:18 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 6 पर नगर ग्राम इलाके से एक दिल- दहला देने वाली घटना सामने आई है. दूधिया से काटवा आ रही चालीस यात्रियों से भरी एक बस अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के वक्त बस के ऊपर सवार करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमे से एक यात्री की मौत होने की बात बताई जा रही है. वहीं घटना की खबर सुन मौके पर काटवा थाना पुलिस ने एम्बुलेंस के साथ पहुंच घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस की हो रही तारीफ

वहीं इलाके मे घटी घटना का पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया, जिस वीडियो से यह साफ जाहिर होता है कि बस की रफ़्तार कितनी थी, और उसी रफ़्तार के कारण बस मे सवार चालीस यात्रियों की जान पर बन आई. हालांकि बस मे सवार यात्रियों की किस्मत अच्छी थी कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी बस मे सवार कई यात्रियों की जान बच पाई है. वहीं इलाके मे घटी घटना को लेकर पुलिस के द्वारा घायल बस यात्रियों को राहत कार्य पहुंचाने को लेकर इलाके के लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं. वहीं इलाके मे घटी इस दर्दनाक बस दुर्घटना की जांच भी चल रही है और यह पता भी लगाया जा रहा है कि आखिरकार यह बस दुर्घटना हुई तो कैसे हुई. कहीं इस बस दुर्घटना के पीछे बस चालक की कोई लापरवाही तो नही थी.

Tags:Horrific bus accident in Katwa BurdwanWest Bengal40 passengers injuredone deadbus overturnedjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.