✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शादी बनी मातम: सिरफिरे आशिक ने वरमाला स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, देखिए Live वीडियो 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 4:12:31 PM

बक्सर: बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी समारोह के दौरान जयमाला की रस्म चल रही थी तभी एक सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

घटना बक्सर जिले की बताई जा रही है, जहां बड़े धूमधाम से शादी समारोह चल रहा था. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म निभा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक युवक भीड़ के बीच से स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन पर फायरिंग कर दी.

गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी और समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.बारात में चीख-पुकार मच गई. घटना को अंजाम देकर सनकी आशिक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस का क्या कहना है

बक्सर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Tags:Bihar newsWedding turns into mourningबक्सर न्यूजCrazy lover shoots bride on varmala stageViral videoViral Video buxarCrime newsBihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.