✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नेचर लवर्स की पहली पसंद जमशेदपुर का Web International Resort, जानिए क्या है खासियत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 4:27:16 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):जमशेदपुर शहर वैसे तो अपनी औद्योगिक पहचान के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरे पर्यटन स्थल भी मौजूद है. इन्हीं में से एक खास जगह है डिमना क्षेत्र में स्थित वेब इंटरनेशनल रिसॉर्ट, जो खासकर नेचर लवर्स और फैमिली आउटिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.यह रिसॉर्ट डिमना लेक के पास स्थित है, जहां हरियाली, पहाड़ों का नजारा और शांत वातावरण लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर एक अलग ही अनुभव देता है.

खुशनुमा माहौल पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है

गर्मियों के मौसम में यहां का ठंडा और खुशनुमा माहौल पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है.वेब इंटरनेशनल रिसॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राकृतिक वातावरण है. यहां आने वाले लोग खुली हवा, हरियाली और शांत माहौल का आनंद ले सकते है.रिसॉर्ट में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए खुली जगह, बैठने की व्यवस्था और फोटो क्लिक करने के लिए सुंदर लोकेशन उपलब्ध है.इसके अलावा यहां छोटे-छोटे इवेंट्स, पिकनिक और गेट-टुगेदर के लिए भी सुविधाएं मिलती है. कई लोग वीकेंड पर यहां आकर रिलैक्स करते हैं और डिमना लेक के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते है.

कहां है यह जगह?

यह रिसॉर्ट जमशेदपुर के डिमना इलाके में स्थित है, जो शहर के मुख्य हिस्से से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है.डिमना लेक के आसपास का पूरा क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से काफी लोकप्रिय है और यहां आसानी से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है.अगर आप शहर की भीड़-भाड़ और गर्मी से परेशान हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.यहां का शांत माहौल, प्राकृतिक दृश्य और खुली हवा मानसिक शांति देने में मदद करते है.खासकर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है.

Tags:JamshedpurWeb International ResortDimna LakeDimna AreaNature ResortEco TourismJharkhand TourismWeekend GetawayFamily Picnic SpotTourist DestinationScenic BeautyGreen LandscapeHill ViewLake ViewPeaceful EnvironmentTravel JharkhandNature LoversOutdoor RecreationPicnic Spot JamshedpurRelaxation SpotHidden GemLocal TourismResort StayWeekend TripSummer DestinationOffbeat PlaceTravel NewsTourism Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.