✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Weather Alert : झारखंड में मानसून सक्रिय अगले 3 से 4 दिनों तक इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी, आसमानी बिजली से सतर्क रहें

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:17:29 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है.प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून का भरपुर असर देखा जा रहा है.जिससे राज्य के सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश देखी जा रही है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में बारिश हुई.वही सबसे अधिक बारिश की बात करें तो मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में 106 मिलीमीटर बारिश देखने को मिली.सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वही सबसे कम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रांची का रहा.

 आज भी झारखंड में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज भी झारखंड में अच्छी बारिश होगी.आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसका असर आज झारखंड में देखने को मिलेगा.वही आनेवाले 3 से 4 दिनों तक झारखंड में इसका असर रहेगा.आईएमडी की माने तो आज 50% से 75% बारिश राज्य में होने की संभावना है.

आज इन जिलो में भारी बारिश को लेकर आईएमडी का अलर्ट

वही आज राज्य के कुछ दिन ऐसे जिले हैं. जहां आज भारी बारिश हो सकती है.इसकी सम्भावना को देखते हुए आज कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है.इन जिलो मे रांची, दुमका, खूंटी, बोकारो,कोडरमा, हज़ारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,गुमला और लोहरदगा शामिल है.यहाँ के लोगो को आज सावधान रहने की जरूरत है.

पढें अपने जिले का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.