✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड के मौसम ने ली करवट, 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट,पारा गिरने से राहत 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 7:45:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम मंगलवार से पूरी तरह बदल गया है.कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई क्षेत्रों में बादलों का लगातार डेरा बना हुआ है. बुधवार सुबह से ही सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आसमान में बादल छाए हुए है वही कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है.तेज हवाओं के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

आज और कल बारिश दिलायेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है.इसी वजह से राज्यवासियों को अब गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है.मौसम विभाग ने आज झारखंड के लगभग 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.इनमे रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ सहित संथाल के जिले शामिल हैं। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

कल राजधानी रांची समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को भी राजधानी रांची समेत लगभग 13 जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.वही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों के भीतर बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है.

खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें आंधी-तूफान और वज्रपात के समय बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.