✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Weather Alert: आज झारखंड के इन 10 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:30:18 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मानसून का व्यापक रूप से असर देखा जा रहा है.जिस तरह से मानसून ने एक सप्ताह पहले दस्तक दिया और पूरे झारखंड में झमाझम बारिश हुई. बारिश भी ऐसी वैसी नहीं बल्की मुसलाधार बारिश हुई. जिससे राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले साराबोर हो गए.वही आज यानी 25 जून को झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

आज झारखंड के इन 10 जिलों में तांडव मचा सकता है मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का असर देखा जाएगा. इन जिलों में गरज के साथ जहां बारिश होगी तो वही वज्रपात की भी संभावना है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है.

पढ़े अपने जिले का मौसम

आज जिन 10 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है उन जिलों में गुमला, सिमडेगा, खूंटी और दुमका, पाकुड़ पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज शामिल है.

कोल्हान के जिलों में हल्की फुल्की बारिश हुई

वही झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की बात की जाए तो यहां के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम , सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में पिछले 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हुई है जिसका कुछ खास असर नहीं पड़ा है. वही उमस वाली गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ाया. वही आज सुबह से ही यहां बादल छाए हुए है.

अगले तीन-चार दिन तक झारखंड के तापमान में नहीं होगा बदलाव

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आने वाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.