☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Weather Alert:आज झारखंड में गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात का दिखेगा असर, इन 12 जिलों में लोग रहें सावधान

Weather Alert:आज झारखंड में गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात का दिखेगा असर, इन 12 जिलों में लोग रहें सावधान

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में पूरे झारखंड में मानसून की स्थिति सामान्य तौर पर देखी गई, जहां गरज के साथ बारिश तो कहीं कहीं वज्रपात भी देखा गया. वही आज यानि गुरुवार को झारखंड के कुछ जिलों में भारी  बारिश की चेतावनी जारी की गई है.मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 7 जुलाई झारखंड में बारिश का दौर नहीं थमने वाला है.

गरज के साथ होगी भारी बारिश

वही लगातार हो रही बारिश की वजह से जल जमाव की स्थिति शहरी इलाकों में देखने को मिल रही है.वही आज यानि 3 जुलाई को राज्य के 12 जिलों में मौसम की तबाही देखने को मिलेगी जहां भारी बारिश के साथ गरज और वज्रपात भी होगा.मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के निकटवर्ती मध्य, उत्तर पश्चिमी जिलो में खास असर देखने को मिलेगा.

इन 12 जिलों में लोग रहें सावधान

 आज खास तौर पर राजधानी रांची, हजारीबाग, बोकारो, गुमला रामगढ़, खूंटी,पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी स्थिति बनी हुई है.जिले में आज मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पढें कोल्हान प्रमंडल का मौसम

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात आज तक जाये तो  पिछले 24 घंटे में सामान्य तौर पर कहीं रिमझिम तो कहीं रुक रुककर बारिश होती रही जिससे मौसम सुहाना रहा.वही जमशेदपुर की नदियाँ उफान पर है,वही निचले इलाको  में रहनेवाले लोगों को पूरी तरह से प्रशासन की ओर से सावधान  रहने की चेतावनी दी गई है. आज सुबह से सरायकेला में कड़कड़ाती धूप खिली है.

अगले तीन दिनों में दो डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

वही झारखण्ड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 1 सप्ताह से झारखण्ड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है हलांकि पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान  में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वहीं आनेवाले अगले 3 दिनों में इसमे दो डिग्री और गिरावट देखने को मिल सकती है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:03 Jul 2025 03:02 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamahedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.