✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Weather Alert:आज से अगले 3 दिनों तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लोग वज्रपात से रहें अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:58:56 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बुधवार से एक बार फिर झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है,जहां गरज के साथ बारिश हो रही है तो वही वज्रपात भी अपना कहर बरपा रहा है.वही आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. जहा लोगों को सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है.

इन जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट 

आपको बतायें कि आज राजधानी रांची सहित गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वही इसके साथ ही खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश को देखते हुए और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज इन जिलों में गरज के साथ जहां बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना है.

बारिश आंधी तूफान के समय भूलकर भी पेड़ या खंभे के नीचे ना छुपे

मौसम विभाग की ओर से आज झारखंड के लोगों को आंधी तूफ़ान या बारिश के समय पेड़ के नीचे नहीं छुपने की सलाह दी गई है. वही कहीं किसी ऐसे जगह पर नहीं छुपना है जा खतरे का अनुमान हो.बारिश के समय घर पर ही रहना है और सावधान रहना है.

कल इन 6 जिलों में दिखेगा भारी बारिश का असर

वही 27 जून यानि कल झारखंड के 6 जिलों में बारिश भारी तबाही मचा सकता है. इन जिलों में सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, सरायकेला-खरसांवा व पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल है.

लातेहार में वज्रपात से एक महिला की मौत

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम की बात की जाए तो झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात ने अपना कहर बरपाया.जहा लातेहार में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लातेहार के कैदवाही निवासी एक महिला बकरी चराने के लिए जंगल की ओर गई थी जहां वज्रपात होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई.

कोल्हान में भी हल्की फुल्की हुई बारिश

वही कोल्हान के मौसम की बात की जाए तो कल यानि बुधवार की दोपहर में हल्की फुल्की बारिश हुई. वही सरायकेला में देर रात बारिश शुरू हुई लेकिन आज गुरुवार की सुबह यहां मौसम साफ है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.